नईदिल्लीलीक्स… किसानों के छह फरवरी के चक्काजाम को लेकर अलर्ट जारी किया गया। पाकिस्तान में एक बार फिर सर्जीकल स्ट्राइक हुई है। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
पाकिस्तान से दो सैनिक छुड़ा ले गया इरान
पाकिस्तान में एक बार फिर सर्जीकल स्ट्राइक हुई है। इस बार पाकिस्तान में यह सर्जिकल स्ट्राइक ईरान ने की है। ईरान ने अपने दो रिवोल्यूशनरी गार्ड ने पाकिस्तान में घुसकर अपने दो सैनिकों को रिहा कर लिया है। यह सैनिक 2018 में किडनैप किए गए 12 सैनिकों में शामिल थे। अनादोलू एजेंसी के मुताबिक पाकिस्तान के भीतर खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। दक्षिण पूर्व ईरान में आईआरजीएस ग्राउंड फोर्स की ओर बयान जारी करते हुए कहा गया है कि आतंकी संगठन जैश-उल- अदल की ओर से करीब ढाई साल से पहले बंधक बनाकर रखे गए बॉर्डर गार्ड्स को बचान के लिए एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस दौरान दोनों सैनिकों को सुरक्षित निकालकर ईरान भेज दिया गया है। पाकिस्तान में सर्जीकल स्ट्राइक करने वाला भारत तीसरा देश है।
किसानों के चक्का जाम को लेकर अलर्ट
किसानों के चक्का जाम को लेकर दिल्ली, हरियाणा और यूपी पुलिस अलर्ट है। दिल्ली पुलिस ने फैसला लिया है कि यदि आंदोलनकारी रास्ता रोकते हैं तो सख्त कदम उठाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा नेने तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर छह फरवरी को बंद का आह्वान किया है। हरियाण और उत्तर प्रदेश सरकार ने भी रास्ता जाम और अन्य कदमों को लेकर तैयारी की है।
जीडीपी ग्रोथ 10.5 फीसदी रहने का अनुमान
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट चार फीसदी पर स्थिर रखने की घोषणा की है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति यानि एमपीसी की बैठक में लिए गए फैसलों कों की घोषणा करते हुए दास ने कहा कि देश में आर्थिक विकास संभावनाओ में काफी सुधार हुआ है और महंगाई छह फीसदी से नीचे आई है। इस वित्तीय वर्ष में आर्थिक विकास दर यानि जीडीपी वृद्धि दर 10.5 फीसदी रहने का अनुमान है।
सर्दी के एक बार फिर बढ़ने के आसार
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। हल्की बारिश बूंदाबांदी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई बर्फबारी के बाद सर्दी के तेवर फिर सख्त हो सकते हैं। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में एक बार फिर सर्द हवाओँ से तापमान में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ेगी। हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी से कई स्थानों पर सफेद चादर बिछ गई है।