आगरालीक्स.. आगरा में एफएसडीए की टीम ने आहार रेस्टोरेंट में छापा मारा, टीम को रसोई से सडीगली बंदगोभी और प्याज मिली, किचिन में गंदगी थी, टीम ने नोटिस दिया है।
मंगलवार दोपहर में एफएसडीए की टीम ने जांच की, जिला अभिहीत अधिकारी डॉ श्वेता सैनी ने मीडिया को बताया कि दोपहर में टीम आहार रेस्टोरेंट, संजय प्लेस पहुंची। किचिन में गंदे कपडे से गीला आटा ढका हुआ था। उसके पास में ही बीच हुई खाद्य सामग्री और गंदे बर्तन पडे थे। सडी हुई बंदगोभी और प्याज रखी हुई थी, इसे टीम ने अपने सामने नष्ट करा दिया।
रेस्टोरेंट में चल रहा था मरम्मत कार्य

जिस समय टीम कार्रवाई के लिए पहुंची, आहार रेस्टोरेंट में मरम्मत कार्य चल रहा है। इसकी धूल खाद्य सामग्री में मिल रही थी, इस पर टीम ने नाराजगी जताते हुए नोटिस दिया है।
29 अगस्त को की गई कार्रवाई
29 अगस्त 2018 को आगरा में प्रतिबंधित सेक्रीन मिलाकर सॉस और चॉकलेट बनाई जा रही थी, एफएसडीए की टीम ने छापा मारकर क्रीमलाइट फूड प्राइवेट लिमिटेड, रुनकता से 501 किलो सॉस और 306 किलो चॉकलेट क्रीम सीज की है। इसके सैंपल लिए गए हैं।
मंगलवार को एफएसडीए की टीम ने क्रीमलाइट फूड प्राइवेट लिमिटेड, रुनकता पर छापा मारा। सहायक आयुक्त खाद्य अजय जैसवाल ने बताया कि क्रीमलाइट ब्रांड से टमाटर की सॉस और चॉकलेट बनाई जा रही थी। छापे के दौरान 2 किलोग्राम सेक्रीन भी मिली है, सेक्रीन का खाद्य सामिग्री पर उपयोग प्रतिबंधित है। टीम ने 27 हजार कीमत के सॉस, 34 हजार की चॉकलेट क्रीम और 1400 रुपये की सेक्रीन सीज की है। सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
21 अगस्त को छापे के दौरान कारोबारी को पडा हार्ट अटैक
21 अगस्त 2018 को आगरा में एफएसडीए के छापे के दौरान कारोबारी को हार्ट अटैक पडने के बाद दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। एक फोटो वायरल हो रहा है, यह पफोटो छापा मारने गई टीम में शामिल बाहरी व्यक्ति का बताया जा रहा है, कारोबारियों का आरोप है कि यह व्यक्ति एफएसडीए की टीम के सदस्य का भाई है। इस घटना से कारोबारियों में आक्रोश है, भाजपा नेता भी कारोबारी के पक्ष में आ गए हैं। इंस्पेक्टर एत्माउददौला का कहना है कि दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।