आगरालीक्स.. आगरा के कान्वेंट स्कूल की छात्रा का इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने के मामले में श्री मनकामेश्वर मंदिर के प्रशासक हरिहरि पुरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, छात्रा का फोटो इंस्टाग्राम पर जिस फेक आईडी से डाला गया, उसका आईपी एड्रेस श्री मनकामेश्वर मंदिर के प्रशासक हरिहरि पुरी का मोबाइल निकला है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साइबर सेल द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि शास्त्रीपुरम स्थित कॉन्वेंट स्कूल की 11 वीं की छात्रा के पफोटो इंस्टाग्राम पर डाले गए थे, इसके बाद से छात्रा डिप्रेशन में चली गई थी। इसके आरोप श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत के बेटे पर लगे थे, साइबर सेल की जांच में सामने आया है कि इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करने के लिए फेक आईडी बनाई गई, इसके लिए श्री मनकामेश्वर मंदिर के प्रशासन हरिहरि पुरी के आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया। इस मामले में थाना मंटोला में हरिहरि पुरी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह था मामला
18 अक्टूबर 2018 को आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित कान्वेंट स्कूल में 11 वीं कक्षा में कारोबारी की बेटी पढती है, उसके साथ ही एक प्रतिष्ठित मंदिर के महंत का बेटा भी पढ रहा है। पिछले दिनों स्कूल का टूर गया था, टूर के वापस आने के बाद छात्रा की इंस्टाग्राम पर फेक प्रोफाइल बना दी गई, उसके अश्लील फोटो डालने के बाद भदृदी डिटेल लिख दी गई, इसके बाद इंस्टाग्राम पर तमाम कमेंट आने लगे, छात्रा को इसकी जानकारी हुई तो वह डिप्रेशन में चली गई।
स्कूल जाने से किया मना, हॉस्पिटल में भर्ती
छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया, वह डिप्रेशन में थी, छात्रा के परिजनों ने उससे पूछा तो उसने साथी छात्र द्वारा इंस्टाग्राम पर की गई हरकत की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कारोबारी ने डीआईजी से पूरे मामले की शिकायत की, इसके बाद से साइबर सेल जांच में जुटी है। वहीं, छात्रा डिप्रेशन में चली गई, वह किसी से बात तक नहीं कर रही थी। इससे परिजन परेशान हो गए। छात्रा आत्मघाती कदम ना उठा ले, इसके लिए उसे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।
महंत के बेटे पर शक
साइबर सेल मामले की जांच कर रही है, इंस्टाग्राम के कैलीफॉर्निया स्थित कार्यालय में भी संपर्क किया गया है। छात्रा का इंस्टाग्राम पर बनाई गई फेक प्रोफाइल को डिलीट कर दिया है। छात्रा ने अपने परिजनों को बताया है कि महंत का बेटा उसे देखकर कमेंट करता है, यह उसी की करतूत लग रही है