आगरालीक्स …..आगरा से सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए जा रहे परिवार के साथ हादसा, गाड़ी नहर में गिरी, हादसे में एक की मौत, कई घायल।

आगरा के खेरिया मोड़ निवासी एक ही परिवार के लोग सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए सोमवार सुबह सोरो के लिए रवाना हुए। हाथरस क्षेत्र में हसायन के पास एक नहर में गाड़ी पलट गई, सुबह सुबह हुए हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने गाड़ी में फंसे लोगों को एक एक कर बाहर निकाला, काफी देर तक रेस्क्यू आपरेशन चला, इसके बाद गाड़ी से लोगों को बाहर निकाला गया।
एक की मौत, 10 घायल
हादसे में खेरिया मोड निवासी 65 साल के बलराम की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हुए हैं, ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं और गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस घायलों से पूछताछ कर रही है। गंभीर घायलों को हाथरस से एसएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।