आगरालीक्स…आगरा में महिला टीचर ने पूर्व सैनिक गार्ड को डंडे मारे, गालियां दी. मुकदमा दर्ज होने पर महिला ने वीडियो जारी कर रखा अपना पक्ष…क्लिक कर में वीडियो देखें पूरा विवाद
आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला पूर्व सैनिक गार्ड को डंडे से न सिर्फ पीट रही है बल्कि गालियों के अलावा अपशब्द भी बोल रही है. गार्ड भी महिला को अपशब्द में जवाब देता है और कहता है कि महिला हो इसलिए हाथ नहीं उठा सकता. मामला कॉलोनी में कुत्तों को लेकर है. महिला टीचर गार्ड द्वारा कुत्तों को भगाने से नाराज थी. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
ये है मामला
मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के एलआईसी आवासीय परिसर का है. इसमें पूर्व सैनिक गार्ड अखिलेश सिंह भदौरिया काम करते हैं. बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे कुछ महिलाएं यहां पहुंची और उनहोंने गार्ड पर कुत्तों से मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. इसमें एक महिला टीचर ने रौब झाड़ते हुए पहले तो गार्ड को गालियां दी और फिर डंडे से पिटाई कर दी. गार्ड का कहना था कि परिसर की सुरक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है. आवारा कुत्ते परिसर को गंदा न करें इसलिए वह उन्हें वहां से भगा देता है. महिला टीचर गार्ड पर आरोप लगा रही थी वह कुत्तों को मारता है. आपा खो बैठी महिला टीचर के साथ उस समय एक भाजना नेत्री भी साथ थी. वीडियो में दिख रहा है कि महिला टीचर किसी से फोन पर बात करेत हुए गार्ड के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए कह रही है. वहीं गार्ड सफाई देता नजर आ रहा है. साथ ही महिला की गालियों का जवाब अपशब्दों के साथ दे रहा है. अभद्रता और मारपीट का गार्ड ने वीडियो बना लिया जबकि महिला टीचर ने भी गार्ड का वीडियो बनाया है. इस मामले में गार्ड ने पुलिस में शिकायत कर दी तो वहीं आवासीय परिसर के प्रतिनिधिमंडल ने भी शिक्षिका की शिकायत थाने में की है. इस मामले में एसपी सिटी ने बताया िक महिलाके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला टीचर ने वीडियो जारी कर रखा अपना पक्ष
इधर विवाद का पूरा वीडियो वायरल होने और मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला टीचर ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष वीडियो के जरिए ही रखा है. महिला टीचर का कहना है कि वह एक पशु कार्यकर्ता है. उसके पास फोन आया था कि कॉलोनी का चौकीदार ने एक कुत्ते को अत्यंत क्रूरता के साथ पीटा, जिसकी जानकारी कॉलोनी के लोगों द्वारा दी गई. जानकारी पाते ही वह घटनास्थल पर पहुंचकर शांतिपूर्वक बात करने का प्रयत्न करने लगीं लेकिन चौकीदार ने उनके साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए झगड़ना शुरू कर दिया. अपना आपा खोकर वह मारपीट पर भी उतारू हो गया. तब उसने अपनी आत्मरक्षा में चौकीदार के ही डंडे से उस पर वार कर किसी प्रकार स्वयं को बचाया. महिला का कहना है कि दो दिन पहले भी उनके पास सूचना आई थी कि गार्ड ने एक कुत्ते को डंडे से मार दिया है लेकिन वो बाहर होने के कारण आ नहीं पाई और आज जब वह यहां आईं तो उन्होंने खुद देखा कि गार्ड एक कुत्ते को बहुत ही क्रूरता के साथ पीट रहा था. महिला टीचर का कहना है कि गार्ड ने अपने वीडियो डाल दिए हैं लेकिन अब वह इस वीडियो के जरिए अपना पक्ष भी रख रही हैं.