आगरालीक्स ….आगरा में जी 20 देश की बैठक की तैयारियों के लिए आयोजित निबंध प्रतियोगिता का वर्ल्ड रिकार्ड, इण्डिया रिकार्ड, एशियन रिकार्ड एकेडमी में नाम दर्ज।

आगरा में 10 से 13 फरवरी तक जी 20 देश समिट को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है, इसमें जी 20 देश के 180 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके लिए आगरा को सजाया गया है, साथ ही छात्रों की निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। जी-20 के लिये जन जागरूकता हेतु 03 लाख से अधिक बच्चों द्वारा निबंध प्रतियोगिता में भागीदारी करने पर आगरा जनपद के लिये 03 रिकार्ड यथा- वर्ल्ड रिकार्ड, इण्डिया रिकार्ड, एशियन रिकार्ड एकेडमी द्वारा इस हेतु प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।
सचिव, शहरी विकास रंजन कुमार, मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी ए0 मनिकन्डन, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी रेखा रानी तिवारी, डा0 बी0आर0 आम्बेडकर के रजिस्टार विनोद कुमार सिंह इत्यादि को सम्मानित किया गया।