आगरालीक्स….. आगरा में दर्दनाक हादसा, आईएसबीटी के सामने ट्रॉला ने एक्टिवा सवार को चपेट में लिया, ट्रॉल के पिछले पहिए के नीचे आने से मौत।

मंंगलवार सुबह आईएसबीटी की तरफ जा रहा ट्राला जा रहा था, आईएसबीटी फ्लाई ओवर ओवर से ट्राला नीचे उतरा, बगल से एक एक्टिवा सवार जा रहा था। ट्राला ने एक्टिवा सवार को चपेट में ले लिया। एक्टिवा सवार ट्राला के पीछे के पहिए के नीचे आ गया, हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
हाईवे पर लग गया लंबा जाम
ट्राला के नीचे एक्टिवा सवार आने पर स्थानीय लोग आ गए, ट्राला को रोका गया लेकिन पहिए के नीचे आने से एक्टिवा सवार की मौत हो चुकी थी, खून से लथपथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।