Gaganyaan astronauts use ADRDE, Agra Parachutes
आगरालीक्स… आगरा के एडीआरडीई द्वारा बनाए गए पैराशूट से गगनयान से अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले तीनों यात्रियों को सुरक्षित वापस धरती पर लाया जाएगा। इसरो और डीआरडीओ के बीच औपचारिक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो गए हैं। एडीआरडीई के निदेशक अरुण कुमार सक्सेना ने परियोजना निदेशक वैज्ञानिक एफ गौरव सिंह को बुधवार को समझौता पत्र सौंपा।
निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एडीआरडीई गगनयान परियोजना के लिए क्रू मॉड्यूल को अंतरिक्ष से सफलतापूर्वक धरती पर लाने के लिए रिकवरी पैराशूट का निर्माण करेगा। इसके साथ ही कुछ अत्यंत जटिल व महत्वपूर्ण तकनीकियों का विकास किया जाएगा। अरुण कुमार सिंह ने बताया कि गगनयान अभियान से जुड़कर एडीआरडीई गर्व महसूस कर रहा है। एडीआरडीई देश की इस महत्वपूर्ण परियोजना में अपनी तकनीकी क्षमताओं का विकास करते हुए क्रू मॉड्यूल को सफलतापूर्वक धरती पर उतारेगा। इस परियोजना पर एडीआरडीई पहले से काम कर रहा है। पहले गगनयान से दो लोग अंतरिक्ष में भेजे जाने थे।