Gail Tsunami in Bangalore
कैरेबियाई धुरंधर क्रिस गेल ने पंजाब के खिलाफ धुआंधार पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया। पिछले मैच में उनको आराम दिया गया था और जब वो फ्रेश होकर लौटे तो नजारा देखने लायक था। गेल ने सबसे पहले 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के जड़े थे। पंजाब ने इसके बाद अपनी गेंदबाजी में तब्दीली करते हुए थोड़ी जान फूंकने की कोशिश जरूर की लेकिन गेल थे कि रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। गेल ने पचासे के बाद रफ्तार और तेज कर दी। – …. इसके बाद क्रिस गेल ने अपने शतक तक पहुंचने के लिए महज 26 गेंदें और लीं। गेल ने महज 46 गेंदों पर अपना शतक पूरा कर लिया। 100 रन तक पहुंचने के लिए उन्होंने 11 छक्के और 5 चौकों का सहारा लिया। इसके बाद गेल ने कुछ और आकर्षक शॉट्स खेले और 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 57 गेंदों पर 117 रनों की धुआंधार पारी खेली। जिस दौरान उन्होंने 12 छक्के और 7 चौके जड़े।