आगरालीक्स ..आगरा में महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर आप चरखा चला कर देख सकते हैं, इसके लिए आगरा के होटल जेपी पैलेस में क्षेत्रीय गांधी आश्रम के सहयोग से छह दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई है। मंगलवार को डीएम एनजी रवि कुमार ने चरखा चलाकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। होटल जेपी पैलेस के वाईस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स हरी सुकुमार, जीएम ऋषिराज भटनागर, शम्भूनाथ चौबे आदि मौजूद रहे।