Tuesday , 21 April 2026
Home सिटी लाइव 550th Prakash Festival of Guru Nanak Dev in Agra
सिटी लाइव

550th Prakash Festival of Guru Nanak Dev in Agra

101

आगरालीक्स.. आगरा में गुरु नानक दा जन्म दिहादा खुशियां लेकर आया, 550 साला रल के पर्व मना लाइए, घुड़ गुरु नानक दे चरना दी धूल मस्तक ते लाइए। कवियों द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पुरुब को समर्पित गुरमत समागम के पहले दिन श्रद्धा के फूल में बरसाए।
संत बाबा साधू सिंह मोनी एवं संत बाबा निरंजन सिंह की मीठी याद में आयोजित गुरमत समागम जो कि श्री गुरु नानक देव जी के 550 प्रकाश पर्व को समर्पित है पर आज भाई नन्द लाल जी समागम हाल में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने गुरु नानक देव जी को श्रद्धा के सुमन अर्पित किए ।
आज दीवान की आरंभता शाम 7 बजे श्री गुरु तेग बहादुर गुरमत संगीत विद्यालय के छात्रों ने गुरवानी के गायन से की।
हजूरी रागी भाई कुलदीप सिंह कोमल,भाई जगतार सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से गुरबाणी का गायन कर संगत का मन मोह लिया।कवि दरबार की आरंभता सरदार महिंदर सिंह परिंदा ने
दरद दा साजन दया पुंज सी नानक
जबर जुल्म दे दौर विच भगवान सी नानक
कर्म काण्ड दे उपासक पीड नहीं सानू समझदे
दुखिया व दर्दिया सी नानक
का पाठ करते गुरु नानक देव जी के बारे में बताया।
गुरमीत कौर मीत ने
गुरु नानक दा जन्म दिहादा खुशियां लेकर आया
550 साला रल के पर्व मना लाइए
घुड़ गुरु नानक दे चरना दी धूल मस्तक ते लाइए
भाई शीतल सिंह शीतल ने
ननकाना साहिब दी सोहनी धरत उत्ते*
550 साल पहिला होया अवतार तेरा
गुरचरण सिंह चरण
माता तृप्ता दी कुख दा जाया नानक
पिता कालू जी दा बरखुदर नानक
का काव्य पाठ करते हुए बताया कि वह माता तृप्ता एवम् पिता कालू की संतान थे।
इसके अतिरिक्त अमृत सिंह रंगीला, वीवी रविन्द्र कौर जोत,जोगिंदर सिंह पंजाब,भगवान सिंह दीपक,सुरजीत सिंह आर्टिस्ट, बीवी राजिंदर कौर राज,मदन पाल सिंह गुरुग्राम,कुलदीप सिंह दाजके पंजाब, डॉ सतपाल कौर,बीबी गुरविंदर कौर आदि श्री गुरु नानक देव के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित काव्य पाठ किया ।कवि सम्मेलन देर रात्रि तक जारी रहा। बीच में बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जय जय कारे गुजाय मान होते रहे।
समागम में मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी के अतिरिक्त मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह ,समन्वयक बंटी ग्रोवर,जत्थेदार पाल सिंह,सतनाम सिंह,अमर सिंह,अमरीक सिंह,बाबा किशन सिंह,ज्ञानी केवल सिंह,टीटू सिंह,हरनाम सिंह,सतवीर सिंह,हरबंस सिंह,महंत हरपाल सिंह,नरेंद्र सिंह खनूजा एवं पाली सेठी की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।
मीडिया प्रभारी मास्टर गुरनाम सिंह एवं समन्वयक बंटी ग्रोवर ने बताया कि कल दीवान की आरंभ ता सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक एवं शाम के दीवान की आरंभ ता 7 बजे से होगी

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

सिटी लाइव

Agra Janakpuri mahotsav 2025: Murari Prasad Agarwal became the president of Janakpuri Festival Committee…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने मुरारी प्रसाद अग्रवाल. दूसरी...

सिटी लाइव

Agra News: Maa Chamunda’s Kalash Yatra in Agra was a wave of devotion, 3 thousand devotees participated…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मां चामुण्डा की कलश यात्रा बही भक्ति की गंगा, 3...

सिटी लाइव

Agra News: The executive committee of Shri Banke Bihari Satsang Samiti (Regd.) of Agra for the session 2025-27 has been declared…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) की सत्र 2025-27 की...

सिटी लाइव

Agra News: Varun Dagar’s dance rocked the grand finale of Spicy Sugar in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्पाइसी शुगर के ग्रांड फिनाले में वरुण डागर के डांस...

error: Content is protected !!