आगरालीक्स…गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को. राशि अनुसार जानें भगवान गणेश को क्या—क्या करें अर्पित. इन 10 उपायों को सुबह शाम करेंगे तो बरसेगी बप्पा की कृपा
गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है और इस दिन बप्पा को घर में स्थापित किया जाएगा. पूजा अर्चना की जाएगी और भोग अर्पित किया जाएगा. बुधवार के दिन हरीमूंग के लड्डू, दूर्वा, गुड़ एवं दक्षिणा गणपति भगवान को अर्पित करें. गणेश मन्त्रों का लाल चंदन की माला से ही जाप करें. पूजा में गणेश कवच, चालीसा, स्त्रोत तथा गणेश के 108 नामों का जाप करें. संकटनाशन गणेश स्तोत्र का रोज 21 बार जो भी मनोकामना हो संकल्प लेकर पाठ करें तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी.
इन दिनों आप पूर्ण रूप ब्रहंचर्य का पालन करे तथा शुद्ध शाकाहार का सेंवन करेंमंगलवार के दिन गुड़ का भोग लगायें. नाखून काटना, बाल काटवाना, सेब करना आदि काम न करें. भूखे लोगो को हरीमूंग की खिचड़ी खिलाये. देशी घी व सिंदूर से गणेश भगवान की मालिश करें. 21 ,दूर्वा की जोड़ी को गणेश स्त्रोत पढ़ने के बाद चढ़ाएं.
भक्तगण विघ्नहर्ता की कैसे पूजा करें और राशियों के अनुसार जानें
मेष राशि के जातक 9 ,लडडू शहद में लपेट कर चढ़ातें हैं और “ऊँ श्री गणेशाय नम: “का जाप करते हैं तो उनके बिगड़े काम बनने लगेंगे.
वृष राशि के जातक यदि 6, लडडू का भोग गणेशजी को लगाकर ऊँ” विघ्नाशाये नम: “का मंत्र पढ़ते हैं तो उनके भी बिगड़े काम बनने शुरू हो जायेंगे
मिथुन राशि के जातक गणेश जी को 5 ,,,लडडू पान के पत्ते पर रखकर चढाते हुये “ऊँ लम्बोदराय नम:”मंत्र का जाप करते हैं तो गणेशजी उनकी सारी परेशानियों को हर लेंगे
कर्क राशि के लोग गणेश जी को खुश करने के लिए 4,, लडडू दूध में लगाकर चढ़ाते हैं और “ऊँ पार्वतीपुत्राय नम:” मंत्र का जाप करते हैं तो उनके भी दुख दूर होने लगेंगे
सिह राशि के लोग 10, लडडू शहद में मिलाकर चढ़ाते हैं और” ऊँ एकदंताये नम: मंत्र “का जाप करते हैं तो उनके भी अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे
कन्या राशि के लोग 5, लडडू दूर्वा घास मिलाकर गणेश जी को अर्पित करते हैं और “ऊँगं गणपतये नम:”मंत्र जपते हैं तो उनकी भी सारी परेशानी गणेशजी दूर कर देंगे
तुला राशि के लोग 6, लडडू मलाई लगाकर गणेशजी को भोग लगाते हैं और” ऊँ सूपकर्णाय नम: “मंत्र का जाप करते हैं तो उनकी भी सारी परेशानी दूर हो जायेगी
वृश्चिक राशि के लोग 9, लडडू शहद में मिलाकर ऊँ गणेशाय नम:मंत्र का जाप
धनु राशि के लोग 21, लडडू केसरडालकर एंव “ऊँ सिद्धिविनायक नम: मंत्र का जाप”
मकर राशि के जातक 8,,लडडू “ऊँ विनाकाय नम:का जाप”
कुंभ राशि के लोग 8,,लडडू को सौंफ में मिलाकर चढ़ाते हैं और “ऊँ वक्रतुंडाय नम:”मंत्र का जाप और
मीन राशि के लोग 21,, लडडू केसर मिलाकर चढ़ायेऔर “ऊँ पार्वतीपुत्राय नमः” मंत्र का जाप करते हैं तो उनके बिगड़ हुये काम बनने लगेंगे.
इन उपाय के के अलावा किसी भी मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन संकटनाशन स्त्रोत्र से अभिमंत्रित मौली बंधवा सकते हैं इससे आप सभी शारीरिक मानसिक कष्टों से बचे रहेंगे आपके जीवन की सब प्रकार की बाधा दूर होगी. गणेश जी का पूजन करने से सभी प्रकार के रोग, आर्थिक विपन्नता, भय, नौकरी, व्यवसाय, मकान, वाहन, विवाह, सन्तान, पदोन्नति आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा.
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य परमपूज्य गुरुदेव पंडित ह्रदयरंजन शर्मा अध्यक्ष श्री गुरु ज्योतिष शोध संस्थान गुरू रत्न भण्डार पुरानी कोतवाली सर्राफा बाजार अलीगढ़ यूपी WhatsApp नंबर-9756402981,8272809774