आगरालीक्स… आगरा के बडे ज्वैलर और बिजनेसमैन के घर डकैती से पहले बडा गैंग पकडा गया, गैंग दो जनवरी को वारदात को अंजाम देने के लिए आगरा आ गया था लेकिन सफल नहीं हुआ। गैंग को मेरठ पुलिस ने पकडा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूपी-उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में आतंक मचाने वाले शातिर लुटेरों के गैंग को मेरठ पुलिस ने दबोचा है। डकैतों के निशाने पर आगरा के एक बड़े सर्राफ और बिजनेसमैन भी थे। सर्राफ के पीछे ये गिरोह करीब एक साल से लगा था।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि बदमाशों ने आगरा में एक सर्राफ के घर और शोरूम को टारगेट पर लिया था। आगरा के ही एक युवक ने गिरोह को करीब एक साल पहले इस सर्राफ के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद से गिरोह लगातार रेकी कर रहा था। इसी दौरान एक व्यापारी पर भी गिरोह की नजर पड़ गई और उसकी भी रेकी शुरू कर दी। गिरोह की प्लानिंग थी कि दोनों जगह पर बड़ी वारदात अंजाम देनी है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दो जनवरी 2020 को ये गिरोह कार से आगरा गया और सर्राफ के घर वारदात अंजाम दी जानी थी। प्लानिंग फेल हो गई।