Saturday , 5 September 2026
Home बिगलीक्स Gang opens fire at jeweller’s in Agra busted, Jeweller Dhan Kumar reffer to Delhi
बिगलीक्स

Gang opens fire at jeweller’s in Agra busted, Jeweller Dhan Kumar reffer to Delhi

253

cc
आगरालीक्स
…. आगरा में सराफा कमेटी के महामंत्री धन कुमार जैन को उनके घर के बाहर गोली मारनेवाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है, दो अभियुक्तों को पुलिस ने पकड लिया। उधर, धन कुमार जैन को रात को जीजी नर्सिंग होम से दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
प्रेसवार्ता में एसपी सिटी ने बताया कि धन कुमार जैन को एटा जेल में बंद बिल्लू वर्मा के भाई मोनू वर्मा ने गोली मारने के लिए सुपारी दी थी। मोती कटरा निवासी हिस्ट्रीशीटर मोहित जैन ने रैकी की थी।
क्राइम इंटेलिजेंस टीम ने योगेश गौतम पुत्र पन्नालाल गौतम निवासी निर्मल अपार्टमेंट के सामने खंदारी और थाना हरिपर्वत और प्रमोद पुत्र देवी सिंह निवासी केके नगर शिवकुंज थाना सिकन्दरा पकड लिया है, अन्य आरोपियों की धरपकड के लिए दबिश दी जा रही है।एक आरोपी के पैर में गोली लगने पर एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
dhan22 नवंबर को सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री धन कुमार जैन के किनारी बाजार, सीबी चैन्स शोरूम से गुड की मंडी, फुलटटी स्थित घर लौटते समय बदमाशों ने गोली मार दी थी। उनके घर के सामने ही गोली मारी गई ​थी और गोली सीने में लगकर पेट में धंस गई थी। रात को दो घंटे तक चले आॅपरेशन के बाद उनकी गोली निकाल दी गई।

मंगलवार को उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। उन्हें रात को दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत खतरे से बाहर है। यहां हॉस्पिटल में वीवीआईपी और पॉलिटीशियन आ रहे थे, इसके चलते उनके परिजन उन्हें दिल्ली लेकर गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather: Yellow alert for heavy rain in Agra tonight…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज रात को भारी बारिश का यलो अलर्ट. 24 घंटे...

बिगलीक्स

Agra News Live: SGST Team found Rs 5 crore 220 KG silver in Bus, Investigation going on

आगरालीक्स आगरा में बस में मूंगफली की बोरियों और आटो पाटर्स के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Man falls in drain with bicycle, Rescue

आगरालीक्स आगरा में बारिश से पानी भर जाने पर नाले में साइकिल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Agra Ahemdabad & Hyderabad Flight May start from October 2026

आगरालीक्स आगरा से अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए फिर से शुरू हो...

error: Content is protected !!