आगरालीक्स… आगरा में गंगा के जल का यमुना जल से मिलन हो गया है, कैलाश मंदिर पर यमुना के जल में गंगा जल मिला, यह गंगाजल आगरा में लोगों के घर घर तक पहुंचेगा, बुलंद शहर के पालडा से आगरा तक बिछाई गई अंडर ग्राउंड पाइप लाइन से गंगाजल लाने की मंगलवार को टेस्टिंग की गई, यहां गंगाजल पहुंच गया।
आगरा में पानी का संकट है, इसे देखते हुए बुलंद शहर की पालडा झाड से आगरा में 150 क्यूसिक पानी की आपूर्ति करने के लिए लंबे समय से प्रोजेक्ट चल रहा था। इस प्रोजेक्ट के तहत बुलंद शहर से आगरा तक अंडर ग्राउंड पाइप लाइन डाली गई है। पाइप लाइन डालने के बाद गंगाजल को पालडा से आगरा तक पहुंचाने की टेस्टिंग की गई, मंगलवार को कैलाश मंदिर पर बनाए गए नए पुल के प्रेशर ब्रेकिंग टैंक तक गंगाजल पहुंच गया। यह दूसरी टेस्टिंग थी, यह भी सफल हो गई है।
पहले आएगा सिकंदरा क्षेत्र में गंगाजल
तीन चरणों में आगरा में गंगाजल की आपूर्ति की जाएगी, पहले चरण में कैलाश मंदिर से 60 क्यूसिक गंगाजल सिकंदरा वाटर वक्र्स तक पहुंचेगा, यहां पहले से 144 एमएलडी का एमबीआर प्लांट बना हुआ है। यह गंगाजल एमबीआर प्लांट के माध्यम से सिकंदरा के आवास विकास कॉलोनी, कैलाश पुरी, बोदला, लोहामंडी, केदार नगर, शाहगंज, बालाजी पुरम, प्रथ्वीनाथ फाटक, लायर्स कॉलोनी, नगला पदी, न्यू आगरा, दयालबाग, सूर्य नगर, खंदारी क्षेत्र तक पहुंचेगा।
दूसरे चरण में कमला नगर और यमुना पार में पहुंचेगा गंगाजल
दूसरे चरण में जीवनी मंडी वाटर वक्र्स तक गंगाजल पहुंचाया जाएगा, इससे कमला नगर, बल्केश्वर, यमुना पार, जीवनी मंडी, बेलनगंज, काला महल, कचहरी घाट, सुभाष बाजार, घटिया, बिजली घर, मंटोला, छीपीटोला, बालूगं छावनी, राजपुर चुंगी तक गंगाजल पहुंच सकेगा।
तीसरे चरण में अन्य क्षेत्रों में होगी आपूर्ति
तीसरे चरण में आगरा के जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई है, वहां आपूर्ति की जाएगी, इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है।