आगरालीक्स ….आगरा में गंदगी फैलाने पर जुर्माना लगेगा, एक सप्ताह में आगरा की सूरत बदलने के लिए डीएम ने निर्देश दिए हैं, दुकानदारों को कूडेदान रखने होंगे, ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम गौरव दयाल ने एक सप्ताह का समय दिया है, इसके बाद वे स्वयं निरीक्षण करेंगे।
मंगलवार को डीएम गौरव दयाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम के अधिकारियों तथा सेनेटरी इन्स्पेक्टरों के साथ बैठक की, उन्होंने निर्देश दिये कि महानगर के प्रमुख चैराहों तथा बाजारों में दुकानों तथा ठेलों पर खाद्य पदार्थ बेचने वालों द्वारा यदि अपना कूड़ादान नहीं रखा जाता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
स्टाफ की नहीं रहेगी कमी
कर निर्देश दिये। उन्होंने स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए तत्काल मैन पावर भी बढ़ाने के लिए कहा। डलाबघरों से कूड़ा जिस ट्रक में ले जाया जाये उसमें ऐसी व्यवस्था करें कि कूड़ा तथा गन्दा पानी सड़क पर न गिरे। उन्होंने सेनेटरी इन्स्पेक्टरों से कहा कि बाजारों में दुकानदारों के साथ बैठक कर हिदायत दें कि यदि उनके द्वारा कूड़ा फैलाया गया तो उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने डिवाइडरों के आसपास भी सफाई के लिए निर्देश दिये।
15 हजार रुपये समन शुल्क वसूला
डीएम नले सेनेटरी इन्स्पेक्टरों से भी कहा कि जिनके द्वारा समन शुल्क नहीं लिया जायेगा, उनका वेतन आहरित नहीं किया जायेगा। बिजली घर चैराहे पर समन शुल्क के रूप में 15 हजार की धनराशि वसूली गई है । उन्होंने बताया कि इसी प्रकार अन्य प्रमुख बाजारों तथा चैराहों पर भी अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था करायी जायेगी। बैठक में प्रभारी नगर आयुक्त तरूण शर्मा, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जैडएसओ डीआर सिसोदिया सहित सभी सैनेटरी इन्स्पेक्टर उपस्थित रहे।
Leave a comment