आगरालीक्स…आगरा में चैतन्य महाप्रभु के 535वें जन्मदिवस पर श्री जगन्नाथ मंदिर में गौर पूर्णिमा महोत्सव 26 मार्च से. फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन संध्या…
चैतन्य महाप्रभु के जन्मदिवस पर होगा आयोजन
कमला नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में 26 मार्च से तीन दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन प्रारम्भ होने जा रहा है। चैतन्य महाप्रभु के 335वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव के तहत चैतन्य महाप्रभु का जन्म कथा (गौर कथा), सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुष्प अभिषेक, फूलों की होली, भजन संध्या जैसे विबिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 26 से 28 मार्च तक आयोजित होने जा रहा महोत्सव में गौर कथा वाचक इस्कॉन वृन्दावन के घनश्याम सुन्दर प्रभु होंगे।
पोस्टर का हुआ विमोचन
कमला नगर, रश्मि नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर आयोजित महोत्सव के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि गुरुवार शाम को ही भक्तों द्वारा अधिवास पूजा के साथ महोत्सव का शुभारम्भ किया गया। जिसमें वैदिक मंत्रों के साथ 64 प्रकार की सामग्री (अष्ट धातू, विभिन्न प्रकार की मिट्टी, दूब, फल, फूल आदि से) से पूजन के बाद अधिवास कीर्तन भी हुआ। 26- 28 मार्च तक प्रतिदिन शाम 5 से 7 बजे तक गौर कथा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से कांति प्रसाद अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, आशू मित्तल, स्वाति अग्रवाल, राहुल बंसल, राजेश सुराना, विमल फतेहपुरिया, राजीव मल्होत्रा, ओमप्रकाश अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, मयंक मित्तल, त्रिलोक चंद अग्रवाल, अनिल गुप्ता, अनूप गुप्ता आदि उपस्थित थे।
ये होंगे कार्यक्रम
26 मार्च को
गौर कथाः शाम 5 से 7 बजे तक।
भजन संध्याः शाम 7 बजे से।
27 मार्च
गौर कथाः शाम 5-7 बजे तक।
सांस्कृतिक कार्यक्रमः शाम 7 बजे से।
पुष्प अभिषेक (फूलों की होली) शाम 7.30 बजे।
28 मार्च
गौर कथाः शाम 5-6 बजे तक।
चैतन्य महाप्रभु अभिषेकः शाम 6 बजे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्याः शाम 7 बजे।
- Agra breaking news
- agra bulletin
- agra bulletin news
- Agra city news
- Agra Corona Update
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live
- Agra Live news
- Agra news
- Agra news in hindi
- agra news latest
- agra online news
- agra police
- Agra update
- Agra update news
- Breaking news agra
- Corona in Agra
- Hindi news
- Hindi news agra
- holi milan samaroh in Agra
- latest news agra
- online hindi news
- online news agra