आगरालीक्स…. आगरा में ताजमहल में एक दूसरे को प्रपोज करने के बाद फैशन डिजाइनर अभिषेक ने चैतन्य के साथ गे मैरिज की। यह अब सुर्खियों में है। देश में गे मैरिज प्रतिबंधित है लेकिन अपराध की श्रेणी में नहीं आते हैं।

कोलकाता में फैशन डिजाइनर अभिषेक रे और चैतन्य शर्मा ने भारतीय रीति रिवाज से शादी की है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। देश में यह गे मैरिज अलग अलग तरीके से देखी जा रही है। इसे समलैंगिक रिश्तो के लिए अच्छा माना जा रहा है, यह भी कहा जा रहा है कि की मैरिज करने के लिए लोग आगे आएंगे।
ताजमहल में किया प्रपोज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , आदित्य और चैतन्य काफी समय से समलैंगिक रिश्ते में थे। उन्होंने आगरा आकर ताजमहल में एक दूसरे को प्रपोज किया। इसके साथ ही गे मैरिज करने का मन बना लिया। मगर यह इतना आसान नहीं था। पहले उन्होंने अपने परिजनों को कुछ और कहानी बताईl फिर जब उन्हें लगा कि परिजन तैयार हो जाएंगे तब बताया कि गे मैरिज कर रहे हैं। हिंदू रीति रिवाज से यह गे मैरिज हुई है.