आगरालीक्स ….आगरा में युवक जिस युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था उसकी बेटी के साथ ही शादी कर ली।युवती के उड़े होश, मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में एक युवक तीन साल से युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत की है। इसके अनुसार, युवती के साथ तीन साल से युवक रिलेशनशिप में रह रहा था। युवती के साथ उनकी बेटी भी रही थी, युवती की बेटी की परीक्षा थी। परीक्षा दिलाने के लिए युवक उसे शहर से बाहर ले गया। तीन दिन बाद लौटा तो युवती की बेटी की मांग में सिंदूर था, इसे देख युवती के होश उड़ गए, उसने पूछा तो बेटी ने बताया कि युवक ने उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। युवती ने विरोध किया तो युवक गायब हो गया।

परिवार परामर्श केंद्र में की शिकायत
इस मामले की शिकायत परिवार परामर्श केंद्र में की गई है। परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी का मीडिया से कहना है कि युवक के द्वारा प्रेमिका की बेटी से शादी करने का मामला संज्ञान में आया है। शादी के बाद से युवक फरार है। इस मामले में छानबीन की जा रही है। युवक के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।
युवक और युवती, दोनों की हो चुकी है शादी
जांच में सामने आया है कि युवक की शादी हो चुकी है, वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा है। युवती भी शादीशुदा है। दोनों तीन साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।