Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Gender determination racket busted in Agra, Chandra Hospital doctor arrested
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Gender determination racket busted in Agra, Chandra Hospital doctor arrested

175

आगरालीक्स… आगरालीक्स आगरा में लिंग परीक्षण करते हुए डॉक्टर दंपती को पकडा गया है, इनके खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। अल्ट्रासाउंड की मशीन सील की गई है।
पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉ वीरेंद्र भारती ने बताया कि सोमवार को लिंग परीक्षण के लिए एजेंट ने 15 हजार रुपये में सौदेबाजी की और फतेहाबाद में बुलाया। वहां उसे अपने साथ लेकर गए गर्भवती महिलासे 15 हजार रुपये दिलवा दिए, वे वहां से आगरा ले आए, बाइक से लेकर चंद्रा हॉस्पिटल, आरके पुरम पहुंचे। यहां डॉ संजना माहेश्वरी और डॉ सत्येंद चंद्रा ने अल्ट्रासाउंड करने के बाद गर्भ में लडकी बताई। इसकी सूचना मिलते ही एजेंट को पकडा लिया।
एजेंट से जब्त किए 9 हजार रुपये
टीम ने एजेंट से 15 हजार में से नौ हजार रुपये जब्त कर लिए। उसने रुपये मौजे में छिपा रखे थे, टीम एजेंट को लेकर अल्ट्रासांउड रूम में पहुंची, वहां टीम को देखते ही डॉ सत्येंद्र चंद्रा और डॉ संजना माहेश्वरी ने रिकॉर्ड डिलीट कर दिया। इसकी भी रिकॉर्डिंग कर ली गई है, टीम ने थाना ताजगंज में डॉ संजना माहेश्वरी और डॉ सत्येंद्र चंद्रा के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, डॉ संजना माहेश्वरी का कहना है कि उन पर गलत आरोप लगाए गए हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहर से एक युवक को पकड कर ले आई और कहने लगे कि इसके द्वारा लिंग परीक्षण कराया गया है।


12 जनवरी 2018 को हुई कार्रवाई
12 जनवरी 2018 को आगरा के डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा, लिंग परीक्षण करते महिला सहित दो दबोचे, आगे क्या हुआ, जानकार आपके होश उड जाएंगे।
राजस्थान पीसीपीएनडीटी टीम को मैक्स डायनोस्टिग एंड पैथोलाजी, बोदला रोड पर लिंग परीक्षण करने की सूचना मिल रही थी, दलाल के माध्यम से टीम ने जाल बिछाया और एक गर्भवती को लिंग परीक्षण के लिए शुक्रवार को सेंटर पर भेज दिया। लिंग परीक्षण के लिए वहां 20 हजार रुपये लिए गए, इसके बाद गर्भवती का लिटा दिया, फीटल डॉप्लर शरीर पर लगाने के कुछ देर बाद बता दिया कि लडका है, इसी बीच टीम पहुंच गई और मैक्स डायग्नोस्टिक एंड पैथोलॉजी के संचालक अजय उपाध्याय और प्रीति कुलश्रेष्ठ को अरेस्ट कर लिया।
कंप्यूटर का मॉनीटर रखकर कर रहे थे लिंग परीक्षण
पीसीपीएनडीटी टीम ने लिंग परीक्षण करने के लिए इस्तेमाल की गई अल्ट्रासाउंड मशीन देखी तो वहां कोई मशीन नहीं थी, सेंटर में दो फीटल डॉप्लर रखे हुए थे, ये गर्भ में शिशु की धडकन सुनने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इसे देखकर टीम के सदस्य चौंक गए, वहां कंप्यूटर का एक मॉनीटर रखा हुआ था, वह बंद था और ​तौलिया पडी हुई थी। टीम को पूछताछ में बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन सेंटर में नहीं लगी थी, तुक्के से ही लडका और लडकी बता रहे थे, एक गर्भवती को लडका तो दूसरे को लडकी बताते थे।
इंटरपास चला रहा रैकेट
पूछताछ में अजय उपाध्याय पुत्र श्री बसंतलाल निवासी आवास विकास कॉलोनी, सिकन्दरा रोड, ?
ने बताया कि वह इंटरपास है और कुछ समय पहले ही सेंटर खोला था। टीम ने प्रीति पुत्री श्री शशि कुलश्रेष्ठ निवासी अवधपुरी बोदला, पुष्पांजलि फेज3, आगरा को गिरफ्तार किया है वह अल्ट्रासाउंड के समय सेंटर पर मौजूद रहती थी।
अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम नवीन जैन के निर्देशन में राज्य पीसीपीएनडीटी ने उत्तरप्रदेश के आगरा में 10वें इंटरस्टेट डिकाय आपरेशन के साथ ही अब तक का 100वां डिकाय आपरेशन कर लिया है।
14 जुलाई को आईएमए की पूर्व अध्यक्ष को अरेस्ट किया
14 जुलाई 2017 को राजस्थान पीसीपीएनडीटी की टीम ने छापा मारा था, आगरा के सदर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ निर्मल चोपडा (68 एमडी गायनी)का चोपडा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल है। राजस्थान की पीसीपीएनडीटी टीम को हॉस्पिटल में लिंग परीक्षण करने की सूचना मिली थी, शुक्रवार को टीम ने जाल बिछाया। डमी गर्भवती महिला को साथ लेकर टीम ने अछनेरा निवासी दलाल नेत्रपाल 25 से संपर्क किया, उससे 30 हजार रुपये में गर्भ में लडका लडकी बताने के लिए सौदा हुआ। पीसीपीएनडीटी की टीम डमी गर्भवती को लेकर अछनेरा पहुंची, दलाल उसे अपने साथ लेकर जिला अस्पताल आ गया, यहां से मेहर टॉकीज पहुंचा। यहां उन्हें हॉस्पिटल की रिसेप्शनिस्ट तनीषा शर्मा अपने साथ ले गई थी।

लिंग परीक्षण में पकडे गए डॉक्टर
डा. विद्या गुप्ता अपने ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित हास्पिटल में पकड़ी गई।
डा. निर्मला चौपड़ा सदर स्थित अपने हास्पिटल में एजेंट के साथ पकड़ी।
डा. रेनू भार्गव को रुनकता स्थित अपने हास्पिटल में टीम को पकड़ा।
डा. अमित गुप्ता नालबंद स्थित अपनी क्लीनिक से पकड़े गए।

लिंग परीक्षण में पकडे गए झोलाछाप
चमक लाल ट्रांस यमुना कॉलोनी में अल्ट्रासाउंड मशीन समेत पकड़ा।
सलीमउद्दीन फतेहाबाद स्थित अपने अवैध हास्पिटल से पकड़ा।
रुखसार टेढ़ी बगिया स्थित अपने घर से अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी।
बाह में अवैध एसआर हास्पिटल से अल्ट्रासाउंड मशीन पकड़ी गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!