Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ Doctor couple fight over online chatting in night in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Doctor couple fight over online chatting in night in Agra

183

आगरालीक्स… आगरा के डॉक्टर कपल में व्हाटसएप चैटिंग से शक हो गया है, वे एक दूसरे पर रात में चैटिंग करने के आरोप लगा रहे हैं। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग के बाद दोबारा बुलाया गया है।
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में डॉक्टर और उनकी डॉक्टर पत्नी के बीच शक से रार बढती जा रही है। डॉक्टर पति का आरोप है कि उनकी डॉक्टर पत्नी रात में चैटिंग करती रहती है, देर रात तक आॅनलाइन रहती है। वह उससे पूछता है कि किससे चैटिंग कर रही है तो बताती नहीं है, मोबाइल में पासवर्ड लगा रखा है, इसे लेकर आए दिन विवाद हो रहा है।
भगवान के आगे हाथ नहीं जोडे, लडकियों को भेजता है गुड मार्निंग
डॉक्टर पत्नी का आरोप है कि उसका डॉक्टर पति ने भगवान के आगे हाथ नहीं जोडे हैं लेकिन सुबह सुबह लडकियों को गुड मार्निंग का मैसेज भेजता है। डॉक्टर पत्नी का आरोप है कि वह जल्दी सो जाती है लेकिन उसका डॉक्टर पति देर रात तक आॅनलाइन रहता है और चैटिंग करता रहता है।
युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप
आगरा के थाना हरीपर्वत में दलित युवती के यौन शोषण के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। खंदौली के युवक ने उससे मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद शारीरिक शोषण किया। घर ले जाने की कहने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत की। तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
हरीपर्वत क्षेत्र की रहने वाली युवती मार्च 2015 में बेलनगंज एक शादी समारोह में गई थी। तभी उसकी मुलाकात खंदौली निवासी करन जुरैल से हुई। करन ने बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद युवती का फोन नंबर ले लिया। शादी की बात करने लगा।

एक दिन दयालबाग में अपने दोस्त के घर ले गया। शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। नौ मार्च को कोर्ट में ले गया, जहां शादी के कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद करन ने शारीरिक शोषण शुरू कर दिया।

युवती ने घर ले जाने को कहा, लेकिन वह टालमटोल करने लगा। एक दिन घर ले जाने से इंकार कर दिया। 16 जुलाई को घर आया। रिवाल्वर तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद शादी के कागजात ले लिए। लोगों के आने पर भाग गया।

थाने जाने पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत की। तब थाना हरीपर्वत में दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!