आगरालीक्स ..आगरा में एक और बार एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया का स्वागत किया गया, कैंट स्टेशन से लेकर एमजी रोड पर जगह जगह उनका स्वागत किया गया। इस बार सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण दिए जाने के लिए सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया का स्वागत किया गया है, इससे पहले भी उनका स्वागत किया जा चुका है।
सवर्णों को 10 फीसद आरक्षण को भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए मुददा बना रही है, ऐसे में रविवार को आगरा कैंट पहुंचे सांसद डॉ राम शंकर कठेरिया का जोरदार स्वागत किया गया। कैंट स्टेशन पर समर्थकों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया, इसके बाद जीप में गाडियों और समर्थकों के साथ सांसद राम शंकर कठेरिया, मेयर नवीन जैन जुलूस के साथ निकले। जगह जगह उनका स्वागत किया गया, एमजी रोड पर उनका समर्थकों ने स्वागत किया।