Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Architect association demand Airport in Agra
टॉप न्यूज़सिटी लाइव

Agra Architect association demand Airport in Agra

153

आगरालीक्स ..आगरा में एयरपोर्ट होना चाहिए, इससे पर्यटन उद्योग बढाने और युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। दुनिया के किसी भी शहर में तीन वल्र्ड हेरिटेज इमारतें नहीं हैं। एत्माद्दौला व सिकन्दरा प्रस्तावित हैं। इसके बावजूद भी हम इसका लाभ नहीं उठा पा रहे। नाइट लाइफ को बढ़ाना होगा, जिसमें एत्माद्दौला से ताज तक रिवर क्रूज, नाइट बाजार जैसे कई प्रस्ताव हो सकते हैं। रिवर क्रूज का की योजना सफल हुई तो यह दुनियां की सबसे खूबसूरत साइट होगी।
आगरा आर्केटेक्ट एसोसिएशन के वार्षिकोत्सव में यह बात संस्थापक सचिव सीएस गुप्ता ने रखी। कहा हमारे मार्बल व जरी के धागों की पेंटिंग का आर्थिक लाभ अन्य शहर उठा रहे हैं। संस्थापक अध्यक्ष शशि शिरोमणी ने कहा कि आगरा छोटे-छोटे कस्बों के रूप में यमुना के उत्तरी भाग में था। दक्षिण क्षेत्र को अकबर ने बसाया। यहां अलग-अलग टीले थे। जिन्हें जोड़ने का काम ब्रिटिश काल में हुआ। शहर में नहरों का जाल बिचा था, जो आज नाले बन गईं हैं।

स्थापना दिवस पर सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन शशि शिरोमणी ने किया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष ध्रुव कुलश्रेष्ठ व धन्यवाद ज्ञापन सचिव स्मृति जैन ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अश्वनि शिरोमणी, सौरभ सक्सेना, गौरव शर्मा, किरन गुप्ता, आराधना शर्मा, विजेन्द्र सिंह, बीके शर्मा, अश्वनी शर्मा, अंकुर मांगलिक, स्मृति जैन, सुधांशु जैन, अश्वनी गुप्ता आदि उपस्थित थे।

वास्तुकारों की यूपी की पहली संस्था है आर्केटेक्ट एसोसिएशन

आगरा आर्केटेक्ट एसोसिएशन वास्तुकारों की यूपी की पहली संस्था है। जिसकी स्थापना 1972 में हुई और पहली कार्यशाला 1973 में आयोजित की गई। शशि शिरोमणी व सीएस गुप्ता ने बताया कि बिना वास्तुकारों की मदद के शहर को स्मार्ट सिटी नहीं बनाया जा सकता। कंगूरे और जालियां आर्केट्क्ट नहीं। प्लानिंग महत्वपूर्ण है। अवैध निर्माण हो रहा है। शहर के हित में प्रशासन को हमारे पास आना होगा और सुझावों व प्रस्तावों को मानना भी होगा। विदेशों में इमारतों पर वास्तुकारों के नाम लिखे होते हैं। लेकिन भारत में ऐसा नहीं। इसके लिए एसोसिएशन को मजबूत बनना होगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!