आगरालीक्स…आगरा में होली से पहले उपहारों की सौगात के बिखरे रंग..नई सोच नया कदम संस्था द्वारा जरूरतमंद 111 महिलाओं को साड़ी व रंगों का दिया उपहार…
होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
होली की हंसी ठिठोली संग उपहारों की सौगात भी भी थी। जिन्हें पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे। नई सोच व नया कदम संस्था द्वारा खोजा हवेली सदर भट्टी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां 111 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी व रंगों का उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप जलाकर व अतिथियों को होली की शुभकामनाएं देकर किया। अतिथियों ने सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर व्यक्ति के पास अच्छे कार्य करने की असीम सम्भावनाएं हैं। बशर्ते नीयत अच्छी और प्रसाय का फल वास्तव में उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें सच में इनकी आवश्यकता है। उन्होंने आयोजनों में पुष्पों के बजाय पौधे भेंट करने की परम्परा पर जोर दिया, जिससे हरियाली को बढ़ावा और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग मिले। विशिष्ठ अतिथि रजनीश त्यागी ने भारत में वस्त्रों की सम्वृद्धता पर प्रकाश डालते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर महिलाओं ने होली के गीत भी गाए। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष नवीन कालरा ने पुष्प भेंट कर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। संचालन अनीता पाठक ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भरत शर्मा, निशि राज, पार्षद नेहा गुप्ता, प्रतिभा जिंदल, नीतू गर्ग, डॉ. मिली, उपमा गुप्ता, पूजा शर्मा, अर्चना शर्मा, वंदना परिहार, मामू भाई, ममता गोयल, शिखा, नागेश, अर्चना श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
- Agra breaking news
- agra bulletin
- agra bulletin news
- Agra city news
- Agra Corona Update
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live
- Agra Live news
- Agra news
- Agra news in hindi
- agra news latest
- agra online news
- agra police
- Agra update
- Agra update news
- Breaking news agra
- Corona in Agra
- Hindi news
- Hindi news agra
- latest news agra
- online hindi news
- online news agra