Friday , 11 September 2026
Home आगरा Girl was murdered in honor killing in Mainpuri, love marriage was done on April 20
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Girl was murdered in honor killing in Mainpuri, love marriage was done on April 20

209

आगरालीक्स…आनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात. 20 अप्रैल को गैर जातीय युवक से किया प्रेम विवाह. आज युवती की गोली मारकर हत्या, युवक को भी मारी गोली, हालत गंभीर…

आगरा मंडल के मैनपुरी जिले में आनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है. 20 अप्रैल को गैर जातीय युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती की उसके भाइयों ने गोली मारकर हत्या कर दी. युवक को भी गोली मारी गई लेकिन वो गंभीर रूप से घायल हुआ है. युवक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में रेफर किया गया है. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. घटनास्थल का निरीक्षण किया ओर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है.

20 अप्रैल को की थी शादी
मैनुपरी के थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में रहने वाली 22 साल की कोमल खटीक का अपनी ननिहाल अलीगंज में रहने वाले करन गोस्वामी से प्रेम संबंध थे. कोमल ने मां और मामा की सहमति से 20 अप्रैल को करन से प्रेम विवाह किया था. आरोप है कि इस बात से युवती का भाई करन और चाचा दिलीप, रविंद्र और शनि नाराज थे. बताया जाता है कि मंगलवार शाम करीब चार बजे कोमल का भाई करन और तीनों चाचा छत के रास्ते से उसकी ससुराल में घुस आए और आते ही फायरिंग करना शुरू कर दी. घर में मौजूद नवदंपती को गोली मार दी. गोली लगने से कोमल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कनपटी पर गोली लगने से करन गोस्वामी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. आरोपी युवक को मरा समझकर वहां से भाग निकले.

आरोपियों ने युवक की मां पिंकी और भाई रॉकी को तमंचा की बटों से पीटकर घायल कर दिया. सूचना पर एसपी अशोक कुमार राय मौके पर पहुंच गए. घायल युवक को सैफई रेफर किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. इसके लिए तीन टीमों का गठन किया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: Bank Strike in Agra, 450 Branches of Bank close for three days, open on 14th September 2026

आगरालीक्स आगरा में आज बैंकों की हड़ताल, इसके बाद दो दिन और...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स आगरा में तेज धूप और उमस के बाद सुबह से ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 11th September 2026

आगरालीक्स आगरा का 11 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ ई कामर्स कंपनियों...

बिगलीक्स

Agra News Live: PNG Pipe line Damage, Supply stop

आगरालीक्स आगरा में पीएनजी की लाइन मेट्रो क्षतिग्रस्त, पूरे शहर की पीएनजी...

error: Content is protected !!