आगरालीक्स…आगरा में वीकेंड पर ग्लैमरस इवेंट. मलाइका अरोरा, शिल्पा शेट्टी, डायना पेंटी सहित कई सेलिब्रिटीज आए. सुपरमॉडल्स करेंगी कैटवॉक. प्रोग्राम जानें और देखें वीडियो
आगरा में वीकेंड शानदार होने वाला है. ताजनगरी में बड़े स्तर पर सेलिब्रिटीज जुट रही हैं. फैशन क्वीन मलाइका अरोरा, शिल्पा शेट्टी और डायना पेंटी के साथ कई सारे सेलिब्रिटिज आगरा आ रहे हैं. शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और डायना पेंटी आगरा पहुंच चुके हैं जबकि आज रात तक मलाइका अरोरा भी यहां पहुंच जाएंगी.

आगरा के होटल डबल ट्री बाय हिल्टन की ओर से WEDDING DIARIES का आयोजन किया जा रहा है. आज और कल 2 सितंबर को यह आयोजन होगा. इसमें वल्र्ड क्लास सुपरमॉडल्स कैटवॉक करेंगी. सबसे हॉट शो स्टॉपर्स, सुपर मॉडल और शीर्ष डिजाइनरों से मंत्रमुग्ध होने वाला है ये आयोजन.
ताजमहल का कर सकती हैं दीदार
बॉलीवुड के ये सितारे आगरा में हैं तो संभव है कि ये लोग ताजमहल का दीदार करने भी जाएं. शनिवार और रविवार की मॉर्निंग में ये सेलिब्रिटिज ताजमहल का दीदार करने जा सकते हैं.