मथुरालीक्स…बांकेबिहारी मंदिर के खजाने वाले कमरे से निकली सोने—चांदी की छड़ियां. रविवार को भी टीमों ने तोषखाने में खजाने की तलाश. 54 साल बाद खोला गया है तोषखाना
मथुरा के वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर का खजाना यानी तोषखाना 54 सालों बाद धनतेरस को खोला गया था. शनिवार के बाद आज दूसरे दिन रविवार को भी टीमों ने खजाने की तलाश की. रविवार को तहखाने के अंदर से सोने—चांदी की छड़ियां मिली हैं. इनमें तीन चांदी की और एक सोने की छड़ी बताई गई है. टीमें अभी भी तोषखाना में काम कर रही है. टीम को यहां से कुछ रत्न भी मिले हैं. इसके अलावा तीन तांबे के सिक्के मिले हैं.
लाल और हरे रंग के चार से पांच रत्न है. बड़ी मात्रा में बर्तन मिले हैं. जिनमें चांदी और कांसे के बर्तन हो सकते हैं. अब ये कार्रवाई पूरी हाने की ओर है.