आगरालीक्स… सोने-चांदी की कीमतों में आज नरमी का रुख रहा। सोना 48 हजार से और चांदी 61 हजार से नीचे आ गई।
वायदा बाजार में बुधवार दोपहर तक सोना 47971 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था, जबकि कल शाम को सोना 48,072 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। इसी प्रकार चांदी दोपहर तक 60,710 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी, जो कल शाम को 61122 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।
ज्वैलरी के रेट 15-12-2021
फाइन गोल्ड (999) 4798 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4682 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4270 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3886 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 30094 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई औऱ तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त होगा।