नईदिल्लीलीक्स…। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वनडे की कप्तानी से हटाए जाने पर कहा है कि पहले से सबकुछ तय हो गया था। मुझ से कुछ पूछा ही नहीं गया। इसलिए स्वीकार करने के अलावा कुछ बचा ही नहीं था।
टेस्ट टीम के चयन को लेकर हुई बात
वनडे टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद प्रेस से बातचीतमें उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम सलेक्टर्स ने टीम को लेकर मेरे से बात की थी। टेस्ट टीम सलेक्शन के बाद पांच मुख्य चयनकर्ताओं ने मुझे बताया कि वह अब वनडे टीम के कप्तान नहीं हैं। इससे पहले मुझे वनडे की कप्तानी से हटाने के बारे में बात नहीं हुई।
राहुल को सपोर्ट करूंगा
विराट कोहली ने कहा कि राहुल भाई काफी सीनियर हैं, उनसे मेरा कोई विवाद नहीं है। मेरा पूरा सपोर्ट उनके साथ है। साथ ही मैं स्पष्ट कर चुका हूं कि जब तक क्रिकेट खेलूंगा भारतीय क्रिकेट को कोई नुकसान नहीं होने दूंगा।
खेल से बड़ा कोई नहीः अनुराग ठाकुर
दूसरी ओर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि खेल से बढ़कर कोई ऊपर नहीं है। दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बाद इस बारे में खुलकर वार्ता की जाएगी।