नईदिल्लीलीक्स… पीएम मोदी ने कहा है कि बेंगलुरु में लोकसभा चुनाव के लिए 26 दल इकट्ठा हुए हैं। देश की जनता कह रही है यह तो कट्टर भ्रष्टाचारी सम्मेलन हो रहा है।
पोर्ट ब्लेयर में एयरपोर्ट के टर्मिनल का वर्चुअली शुभारंभ
पीएम मोदी ने यह बात आज पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल का वर्चुअली शुभारंभ के अवसर पर वहां एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा है कि इनका एक ही एजेंडा है- न खाता न बही, परिवार कहे, वही सही। देश की जनता को इनसे सतर्क रहना होगा।
विपक्षी दलों के सम्मेलन पर तंज कसा
पीएम ने बेंगलुरु में हो रही विपक्षी दलों की बैठक पर तंज करते हुए कहा कि इनके समय में भारत में विकास का दायरा बड़े शहरों तक सीमित था। कुछ दलों के स्वार्थ के कारण विकास का दायरा दूर-दराज वाले इलाकों में नहीं पहुंचा।