आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, शादी के सीजन के समय सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। वायदा बाजार में गिरावट के चलते लोगों में खरीदारी का रुख बन रहा है। वहीं शेयर बाजार में भी सप्ताह के आखिरी दिन कुछ तेजी आई है।
वायदा बाजार में सोना शुक्रवार सुबह 50,041 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला, जो नीचे गिरकर पचास हजार के स्तर पर पहुंच गया। दोपहर तक 50,149 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बने हुए थे। इसी प्रकार चांदी में भी आज गिरावट का रुख रहा। चांदी आज सुबह 61,610 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो बिना किसी गिरावट के बाद दोपहर तक 61,890 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई थी।
शेयर बाजार में तेजी
शेयर बाजार 133 अंक की बढ़त के साथ 43732.14 पर शुरू हुआ। कल शाम को सेंसेक्स 43599. 96 पर बंद हुआ था, उधर निफ्टी भी 42 अंक बढ़कर 12813.40 पर खुला है और कल शाम को 12771.70 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने आज 12855.20 का उच्चतम पर 12784.40 का न्यूनतम स्तर छू लिया।