आगरालीक्स…सेंसेक्स रिकार्ड 43 हजार अंक पार, आगरा में धनतेरस पर्व से पहले सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट आ गई है। सर्राफा बाजार में सोमवार शाम सोना 99.99 के भाव 52,500 रुपये प्रति दस ग्राम सोना 99.5 52,250 रुपये प्रति दस ग्राम के रहे। वहीं एमजी रोड स्थित लक्ष्मण दास ज्वैलर्स शोरूम के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके यहां सोने की ज्वैलरी के रेट 14 कैरेट 3180 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट ज्वैलरी 4081 रुपये प्रति ग्राम, और 22 कैरेट 4880 रुपये प्रति ग्राम के रहे।
वायदा बाजार के भाव
वायदा बाजार में सोना आज सुबह 49,931 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, दोपहर तक थोड़ी बढ़त के बाद 50,597 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया, जबकि दो दिन से सोने के भाव में तेजी चल रही थी और कल शाम को इसमें गिरावट आई थी। इसी प्रकार चांदी सुबह 61,900 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो मामूली गिरावट क बाद दोपहर तक 62,599 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई। चांदी के भाव भी कल तेजी पर खुले थे और 65 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे।
सेसेंक्स पहली बार 43 हजार के पार
…बिहार विधानसभा चुनाव और देश के अन्य राज्यो में हुए उपचुनावों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार ने रिकार्ड बढ़त के साथ शुरूआत की है। बीएसई सेंसेक्स ने अपने इतिहास में पहली बार 43 हजार का आंकड़ा पार किया है। सुबह 11 बजे के करीब सेंसेक्स 43118.11 अंक की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया। निफ्टी भी इस दौरान 12598.35 के स्तर पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग सेक्टर के शेयर मजबूत हुए हैं, जबकि आईटी सेक्टर के शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह सेंसेक्स 362 अंकों की तेजी के साथ 42,959.25 पर खुला, जो एक रिकार्ड स्तर है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नई ऐतिहासिक ऊंचाई 12556. 40 पर खुला।