Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ News @ 1 PM, NDA leads in Bihar #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

News @ 1 PM, NDA leads in Bihar #agra

138

आगरालीक्स.. आगरा के टूंडला में भाजपा आगे, सपा दूसरे नंबर पर, बिहार में एनडीए की बढत, 223 गुर्जर आंदोलनकारियों पर मुकदमा, आगरा सहित देश दुनिया की खबरें.

223 गुर्जर आंदोलनकारियों पर मुकदमा

आरक्षण को लेकर राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन के नेताओँ से बातचीत विफल होने के बाद गहलौत सरकार ने कड़ा रवैया अपनाया है। आंदोलनकारी नेता कर्नल करोड़ीमल बैसला और खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने पर 223 आंदोलकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

कक्षा दो के छात्र ने किया कारनामा

अहमदाबाद में कक्षा दो में पढ़ने वाले एक छह वर्षीय छात्र ने अपने कारनामे से देशभर को हैरत में डाल दिया है। अरहम ओम तलसानिया नामक इस छात्र ने दुनिया में सबसे छोटी उम्र का कंप्यूटर प्रोग्रामर बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

शोपियां में फिर मुठभेड़

कश्मीर के शोपिया में एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की खबर मिल रही है। शोपियां के कुटपुरा क्षेत्र में पुलिस और सुरक्षाबल आंतकवादियों के खिलाफ आपरेशन में जुटे हैं। ज्ञातव्य है कि कल (सोमवार) को तलाशी अभियान में एक आतंकी ठिकाना नेस्तनाबूद कर दिया गया था।

दाऊद की पुश्तैनी हवेली की नीलामी आज

ईनामी अपराधी दाउद इब्राहिम की रत्नागिरी जिले में स्थित पुश्तैनी हवेली की आज होने जा रही नीलामी में दिल्ली के दो वकीलों ने भी बोली लगाने के लिए बयाने की रकम जमा करा दी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा सफेमा और एनडीपीएस कानून के तहत जब्त की गई 17 संपत्तियों में शामिल इस हवेली में दाउद का परिवार करीब चालीस साल तक रहा था।

संक्रमितों की संख्या फिर कम हुई

बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर कमी आई है। इस अवधि में 38,074 नए संक्रमित और 448 मौतों की जानकारी दी गई है। देश में अब तक कुल 85,91,771 संक्रमित हुए हैं। रिकवरी दर भी लगातार घट रही है। अब तक 79,59,406 लोग स वायरस को मात देकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

आईपीएल 2020 का फाइनल आज

आईपीएल-2020 का फाइनल मुकाबला आज दुबाई में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम पांचवीं बार खिताब जीतने के लिए मैदान उतरेगी, जबकि दिल्ली का यह पहला मौका है, जब वह फाइनल में पहुंची है। मुंबई की टीम ने इस आईपीएल में दिल्ली की टीम को तीन लगातार मैचों में शिकस्त दी है, जबकि दिल्ली की टीम एलीमेटर मुकाबले में हैदराबाद को हराकर फाइनल में पहुंची है।

महिला आईपीएल का खिताब स्मृति मंधाना की टीम ने जीता

वहीं शाहरजाह में महिला आईपीएल-2020 का फाइनल ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवाज के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना की 68 रनों शानदार बल्लेबाजी की बदौलत ट्रेल ब्लेजर्स ने 118 रन का स्कोर खड़ा किया, जिसमें राधा यादव ने पांच विकेट लिए, जबकि सुपरनोवा की टीम इस स्कोर को नहीं बना सकी और 18 रन से हार गई। स्मृति मंधाना की टीम ने पहली बार यह खिताब जीता है, जबकि सुपरनोवा इस खिताब को दो बार जीत चुकी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!