आगरालीक्स…(7 December 2021 Agra News) नये साल पर आप कार खरीदना चाहते हैं तो यह सुनहरा मौका है जनवरी से गाड़ियां महंगी हो जाएंगी. दिसंबर में अभी छूट का भी मिल रहा है लाभ
कई कंपनियां कर रही कीमतें बढ़ाने की तैयारी
नए साल से कार और अन्य लग्जरी गाड़ियों की कीमतों में वृद्धि होने की संभावना है। टाटा ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि मारुति भी अपनी कारों के विभिन्न मॉडलों के दामों को बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में कार खऱीदने का बेहतरीन अवसर है।

कच्चे माल और लागत मूल्य बढ़ा
आत्माराम आटो एंटरप्राइजेज अरतौनी आगरा के अंशुल अग्रवाल ने बताया कि महेंद्रा की सभी गाड़ियों के मॉडलों की अच्छी मांग बनी हुई है लेकिन कच्चे माल और लागत मूल्य के लगातार बढ़ने पर कार कंपनियां नये साल से अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में वृद्धि करने वाली हैं। कुछ कंपनियों ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर भी दिया है। महेंद्रा कंपनी भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने वाली है।
आत्माराम आटो एंटरप्राइजेज पर छूट का लाभ
उन्होंने बताया कि आत्माराम आटो एंटरप्राइजेज अभी भी अपने ग्राहकों को छूट का लाभ दे रहा है। ग्राहक अपनी बुकिंग कराकर महेंद्रा की कारों पर छूट को प्राप्त कर सकते हैं।