आगरालीक्स…(14 July 2021 Agra News) आगरा में मौसम खुशनुमा है. बाजारों में रौनक है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 4 दिनों में बारिश का है अलर्ट, जानें तापमान
मौसम हुआ खुशनुमा
आगरा में मौसम सुहाना है. खुशनुमा है. इसके कारण बाजारों में रौनक है. कस्टमर भी खरीदारी को निकल रहे हैं. हालांकि दोपहर के समय अभी भी उमसभरी गर्मी परेशान कर रही है लेकिन शाम होने के बाद मौसम में ठंडापन छा रहा है. हवाएं चल रही हैं. काले घने बादल भी छाए हुए हैं. इससे पिछले काफी समय से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिल रही है. वहीं मौमस विभाग का कहना है कि आने वाले 4 दिनों में आगरा में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है.
बुधवार को इतना रहा तापमान
आगरा में भले ही शाम के समय मौसम सुहावना हो लेकिन दिन में अच्छी खासी गर्मी पड़ रही है. आगरा का तापमान पर भी इसका असर दिखाई दे रहा हे. बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.9 दर्ज किया गया.
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा तापमान
15-Jul | 27.0 | 38.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
16-Jul | 27.0 | 37.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
17-Jul | 27.0 | 35.0 | Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers | |
18-Jul | 26.0 | 34.0 | Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers | |
19-Jul | 26.0 | 34.0 | Partly cloudy sky | |
20-Jul | 27.0 | 35.0 | Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm |