Thursday , 19 November 2026
Home बिगलीक्स Good news: industries to open in Agra. 10 industrial units granted approval in the TTZ area…#agranews
बिगलीक्स

Good news: industries to open in Agra. 10 industrial units granted approval in the TTZ area…#agranews

82

आगरलाीक्स…अच्छी खबर, आगरा में खुलेंगी इंडस्ट्रीज. टीटीजेड क्षेत्र में 10 औद्योगिक इकाइयों को मिली मंजूरी. रोजगार के नए अवसर मिलेंगे. औद्योगिक विकास को मिलेगी गति…

आगरावासियों के लिए अच्छी खबर आई है. टीटीजेड क्षेत्र में 10 औद्योगिक इकाइयों को मंजूरी मिल गई है. शनिवार को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में ताज ट्रैपेजियम जोन प्राधिकरण की 69वीं बैठक में यह मंजूरी दी गई. इससे टीटीजेड क्षेत्र में औद्योगिक विकास रफ़्तार मिलेगी और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. बैठक में सेन्ट्रल इम्पावर्ड कमेटी के सदस्य अंजन कुमार मोहन्ती और डाॅ एस के गोयल, मुख्य वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष, नीरी, क्षेत्रीय केन्द्र, दिल्ली भी उपस्थित रहे.

7 आगरा में और 3 मथुरा में
टीटीजेड प्राधिकरण की बैठक में इकाई की स्थापना व विस्तारीकरण के लिए आये नए आवेदनों पर चर्चा की गई. आयुक्त द्वारा 10 आवेदनों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. सोमवार को आयोजित हुई टीटीजेड बोर्ड की बैठक में जनपद आगरा की 07 औद्योगिक इकाइयों तथा जनपद मथुरा की 03 औद्योगिक इकाइयों को अनुमोदन प्रदान किया गया. बैठक में टीटीजेड क्षेत्र की अन्य औद्योगिक इकाइयों की भी स्क्रूटनी की गई. जल्द ही अन्य पात्र औद्योगिक इकाइयों को भी अनुमोदन प्रदान कर जनपद में औद्योगिक विकास को और गति दी जाएगी.
टीटीजेड बोर्ड द्वारा दिए गए अनुमोदन से टीटीजेड क्षेत्र के जनपदों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे. प्रशासन द्वारा औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उद्योगों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से अनुमोदन प्राप्त हो सके.

वायु प्रदूषण रोकथाम के भी दिए निर्देश
नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे ठोस कूड़ा प्रबंधन, टीटीजेड क्षेत्र में जनपदों की परिवेशीय वायु गुणता, एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की स्थापना आदि की समीक्षा आयुक्त द्वारा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीटीजेड क्षेत्र में उद्योग के अलावा जिन कारणों से अत्यधिक वायु प्रदूषण हो रहा है, प्रदूषण रोकथाम हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए. हाथरस में एक माह के अंदर एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन की स्थापना की जाए. विगत बैठक में लिए गए जिन निर्णयों की अनुपालन आख्या नहीं आई है, जल्द उपलब्ध कराई जाए.

इस मौके पर जिलाधिकारी आगरा मनीष कुमार बंसल, एडीए उपाध्यक्ष विजय कुमार, वन संरक्षक आगरा अनिल कुमार पटेल, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण विभाग विश्वनाथ शर्मा, आगरा एवं फिरोजाबाद के नगरायुक्त, आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद जिले के डीएफओ, उपायुक्त उद्योग और टीटीजेड सदस्य उमेश शर्मा तथा विजय गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Ban on wedding procession on Fatehabad & MG Road Agra

आगरालीक्स आगरा में देवोत्थान से शादियों में बैंड बाजा बारात की धूम,...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 19th November 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में गुरुवार सुबह से...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th November 2026

आगरालीक्स…. आगरा के न्यूजपेपरों का 19 नवंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी...

बिगलीक्स

UP Assembly Elections 2027: Review of preparations for 21 districts across 5 divisions to be held in Agra tomorrow

आगरालीक्स…यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का काउंटडाउन शुरू, आगरा में कल 5 मंडलों...

error: Content is protected !!