
छात्रों के न होने से नाराज, शिक्षक भिडे
पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित दीनदयाल जी पर बोलने के लिए आमंत्रित किए गए थे। उन्हें उम्मीद थी कि विवि में बडा समारोह होगा, जहां शिक्षक और छात्रों की संख्या अधिक होगी। मगर, ऐसा नहीं था, चुनिंदा लोग ही हॉल में थे। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब छात्र और अध्यापक नहीं होंगे, ऐसे में भवन हो और गोष्ठी कराई जाए तो उसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने विवि के मूल्यांकन आ रहे अर्थशास्त्र के शिक्षक को आईएमएफ की जानकारी न होने की बात कहते हुए यूपी और बिहार ही शिक्षा प्रणाली पर टिप्पणी की। इससे पहले समारोह में प्रवेश के लिए शिक्षकों से आईकार्ड और चेकिंग के नाम पर अभद्रता करने पर वे भिड गए।
शिकायतें मिल रही हैं, कराई जाएगी जांच
राज्यपाल राम नाईक ने मीडिया के सवाल पर कहा कि विवि की तमाम शिकायतें मिली हैं। इसकी जांच कराई जा रही है, जांच रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्थाएं कैसे सुधारी जाएं, इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
दो कोर्स होंगे शुरू
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान का नया भवन छलेसर परिसर में बनाया जाएगा। मगर, इसी सत्र से पालीवाल परिसर स्थित पुराने भवन में मास्टर इन हृयूमन रिसोर्स और पीजी डिप्लोमा इन डिजास्टर मैनेजमेंट कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। इस दौरान कुलपति प्रो मोहम्मद मुजम्मिल, कुलसचिव केएन सिंह, निदेशक राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
Leave a comment