आगरालीक्स..(Agra News 12th October). आगरा में व्रत के लिए प्रतिष्ठित मिष्ठान विक्रेता को लच्छा टोकरी फलहारी का आर्डर किया, फलहारी में चना पड़ा हुआ था,आप भी चेक करने के बाद फलहारी का सेवन करें।
नवरात्रि के व्रत चल रहे हैं, ऐसे में लोग व्रत के लिए मिष्ठान विक्रेता से फलहारी, कुटटी की पूड़ी और व्रत की सब्जी मंगा रहे हैं। मिष्ठान विक्रेताओं द्वारा व्रत की थाली और अलग अलग तरह की फलहारी की बिक्री की जा रही है।

लच्छा टोकरी फलहारी में निकला चना
आगरालीक्स के एक पाठक ने वीडियो इनबॉक्स किया है, साथ ही आर्डर का स्क्रीन शॉट भी भेजा है। उनका आरोप है कि प्रतिष्ठित हलवाई को लच्छा टोकरी फलहारी और शाही पनीर, कुटटू की पूड़ी का आर्डर दिया। लच्छा टोकरी फलहारी घर पहुंची, उसकी पैकिंग हटाने के बाद खाने लगे। लच्छा टोकरी फलहारी में चना दिखाई दिया। उन्होंने लच्छा टोकरी फलहारी नहीं खाई, साथ ही लोगों से भी अपील की है कि वे बाजार से खरीदी गई फलहारी को चेक करने के बाद ही खाएं, आपका व्रत टूट सकता है।