आगरालीक्स…(31 July 2021 Agra News) आगरा में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना कल. मंत्र उच्चारण एव ढोल-बाजे के साथ किया गया मंगल कलश स्थापना का ध्वजारोहण…
कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी ज्यादा खतरनाक
आज शनिवार को परम पूज्य अर्हम योग मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज ने कहा कि कमजोर व्यक्ति से दुश्मनी ज्यादा खतरनाक होती है क्योंकि वह उस समय वार करता है जब हम कल्पना ही नहीं कर सकते। वो छोटा होने के कारण आप की बराबरी तो नहीं कर पाएगा, लेकिन आपकी दुश्मनी प्रताड़ना से उसके मन के भीतर जो ज्वाला उत्पन्न होगी,वो किसी ना किसी रुप में आपको जला देगी| वहीं मां से भी कभी बेर नहीं रखना चाहिए। जब वो मां के रुप में स्त्री प्रकट होगी तो वो भी आपका विनाश का कारण बन जाएगी.
कलश स्थापना का ध्वजारोहरण हुआ
परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य अर्हम योग मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 चंद्रसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में चातुर्मास मंगल कलश स्थापना रविवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है. शनिवार दोपहर तीन बजे से दोनों मुनिराज का भव्य चातुर्मास मंगल कलश स्थापना का ध्वजारोहण अशोक पाटनी किशनगढ़ एवं सुशीला पाटनी के परिवारों की ओर से पंडित अशोक जैन शास्त्री इंदौर के द्वारा मंत्र उच्चारण एव ढोल-बाजे के साथ किया गया.
मेयर ने लिया मुनिराज का आशीर्वाद
इस अवसर पर आगरा नगर के मेयर नवीन जैन एवं अशोक जैन पाटनी ने दोनों मुनिराज को श्रीफल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया एवं आगरा दिगंबर जैन परिषद के प्रतिनिधियों के द्वारा अशोक जैन पाटनी के परिवारों का सम्मान किया गया. मेयर नवीन जैन ने अपने हाथों से अशोक पाटनी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.
भव्य तैयारियां जोरों से
मंच का संचालन मनोज जैन के द्वारा किया गया. मीडिया प्रभारी शुभम जैन के मुताबिक कार्यक्रम की भव्य तैयारियां जोरों शोरों से एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में चल रही हैं. इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, राकेश जैन पर्देवाले, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, प्रदीप जैन, हीरालाल बैनाड़ा, पन्नालाल बैनाड़ा, मदन लाल बैनाड़ा, निर्मल मौठया, राजेश सेठी, राकेश जैन पार्षद, अशोक जैन, राजकुमार राजू भोलानाथ सिंधई, समस्त सकल जैन समाज उपस्थित रहे.