मुंबईलीक्स..फिल्म अभिनेता सनी देओल के बेटे करण देओल का ग्रैंड रिसेप्शन सुर्खियां बटोर रहा है। रिसेप्शन में सनी, करण समेत कई सितारों ने किया डांस…
करण ने दृशा आचार्य के साथ की है शादी

करण देओल हाल ही में करण अपनी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद कपल का ग्रैंड रिसेप्शन हुआ। इस फंक्शन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। रिसेप्शन में बॉलीवुड के स्ट्रांग कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी लंबे समय के बाद साथ दिखाई दिए।
रिसेप्शन में हर कोई जमकर नाचा
रिसेप्शन पार्टी में कपल ने जमकर एंजॉय किया। जिसका इनसाइड वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में सनी, दीपिका-रणवीर जश्न में खूब नाच रहे हैं, साथ ही दृशा और करण भी उन के साथ दिख रहे हैं।
धर्मेन्द्र ने बारात में किया था डांस
उल्लेखनीय है कि बारात में करण के दादा फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र भी जमकर नाचे थे।