आगरालीक्स दर्दनाक, ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ आ रही बस बनी आग का गोला, एक महिला सहित नौ की मौत, हादसा जेवर एयरपोर्ट के पास हुआ है, कई यात्री घायल हैं।
नोएडा से आगरा की तरफ बुधवार रात को बस रवाना हुई। यमुना एक्सप्रेस वे पर ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बस नोएडा जीरो प्वाइंट से 35 किलोमीटर चली थी, जेवर एयरपोर्ट के पास यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती बस में रात 12 बजे आग लग गई, आग की लपटें बेकाबू होती गई। जिस समय आग लगी यात्री सो रहे थे। जब तक आग लगने पर बस को रोका गया आग बेकाबू हो चुकी थी।
एक महिला सहित नौ की मौत
बस में लगी भीषण आग में यात्रियों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। बस में यात्री फंस गए, मीडिया रिपोट के अनुसार, हादसे में आठ पुरुष और एक महिला की मौत हो गई है। कई यात्री घायल हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।