आगरालीक्स …(News 20th February 2022). दर्दनाक हादसा, दूल्हे की कार चंबल नदी में गिरी। दूल्हा, दूल्हे का भाई, बहनोई सहित नौ की मौत। दो लोगों ने की जान बचाने की कोशिश लेकिन बच नहीं पाए।
चौथ का बरवाडा, जिला संवाई माधोपुर से उज्जैन के भेरुनाल के लिए शनिवार रात दो बजे बस और कार से बारात रवाना हुई। बस में 70 लोग सवार थे और कार में दूल्हा, दूल्हे का भाई, बहनोई सहित नौ लोग सवार थे। सभी लोग केशोरायपाटन में चाय पीने के लिए रुके। इसके बाद बस आगे निकल गई और कार पीछे पीछे चल रही थी।

कोटा में तड़के सुबह चंबल नदी में गिरी कार
रविवार तड़के कोटा में नयापुर के पास चंबल पर बनी छोटी पुलिया से कार चंबल नदी में गिर गई। वहीं, बस जब कोटा को पार कर चुकी थी और कार दिखाई नहीं दी तो सुबह 5.30 बजे बस रुक गई और कार में सवार लोगों को फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने भी कार के चंबल नदी में गिरने की सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। चंबल नदी से दूल्हा सहित नौ लोगों के शव निकाल लिए गए।
हादसे में दूल्हा, भाई, बहनोई सहित नौ की मौत
हादसे में दूल्हा अविनाश, उसके भाई केशव, दूल्हे के बहनोई शुभम, कार ड्राइवर इस्लाम मोहम्मद के साथ कुशल, राहुल, रोहित और मुकेश की मौत हो गई।