नईदिल्लीलीक्स… एक तेज रफ्तार कार के रविवार सुबह चंबल नदी में गिरने से दूल्हा समेत 9 लोगों की मौत हो गई।
दूल्हा के भाई, दोस्त औऱ रिश्तेदारों की जान गई
हादसा राजस्थान के कोटा जिले के नयापुर के पास छोटी पुलिया पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। राहगीर ने हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी। इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। सभी नौ शवों को निकाल लिया गया है। मृतकों में दूल्हा अविनाश वाल्मीकि, उसका भाई, दोस्त और रिश्तेदार सवार थे।
बारात की बस आगे निकल गई थी
बताया गया है कि बारात की बस के आगे निकलने पर कार चालक तेज रफ्तार से बस के पास तक पहुंचने के लिए गाड़ी को दौड़ा रहा था। बारात चौथ का बरबाड़ा से उज्जैन के भैरू नगला जा रही थी।
चाय पीने रुक गए थे कार सवार बाराती
इससे पहले कार सवार लोग एक स्थान पर चाय पीने रुके थे, जिसकी वजह से बारात की बस आगे निकल गई थी।