आगरालीक्स … आगरा में सिविल इंजीनियर की बारात में बदमाशों ने लूट की, कैश और ज्वैलरी से भरा बैग लेकर बाइक सवार लुटेरे फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बुधवार रात को शास्त्रीपुरम के मोहन गार्डन में इरादत नगर से बारात आई थी, दुल्हा दाउदयाल सिविल इंजीनियर है और उसके पिता साहब सिंह शिक्षक हैं। दुल्हन के पिता बी ब्लॉक शास्त्रीपुरम निवासी मुनेश त्यागी फार्मेसिस्ट हैं। रात आठ बजे बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए बाराती चल रहे थे, बारात पश्चिमपुरी रोड पर ईंट की मंडी तक पहुंची थी। ज्वैलरी और कैश से भरा बैग दुल्हे के चाचा पदम के हाथ में था। इसी बीच पीले रंग की अपाचे बाइक सवार युवक बारात के साथ चलने लगे।
बैग लूटकर भाग गए
बारात बैंक आॅफ इंडिया के एटीएम के पास पहुंची, पीछे से अपाचे बाइक सवार आए और बैग लूटने के बाद धक्का देकर भाग गए। शोर मचाने पर बारातियों ने पैदल ही उनका पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड नहीं सके।
Leave a comment