नई दिल्लीलीक्स…गुजरात विधानसभा चुनाव अपडेट. 89 सीटों पर हो रहा मतदान. दोपहर एक बजे तक 34.32 प्रतिशत वोटिंग.
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए आज राज्य की 89 सीटों पर मतदान हो रहा है. मीडिया अपडेट के अनुसार दोपहर एक बजे तक यहां 34.32 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. राज्य के 19 जिलों में आने वाली इन सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में है. पहले फेस की कुल 89 सीटों में भाजपा के पास सबसे ज्यादा 58, कांग्रेस के पास 26 और बीटीपी के पास 2, एनसीपी के पास एक सीट है. आज हो रहे इन सीटों पर चुनाव में दो करोड़ सेक ज्यादा वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे.

इधर कलोल के पंचमहल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया और उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया. पीएम मोदी ने कहा कि मैं खरगे जी का सम्मान करता हूं, वह वही कहेंगे जो उन्हें कहने के लिए कहा गया है. कांग्रेस पार्टी को नहीं पता कि यह राम भक्तों का गुजरात है. रामभक्तों की इस भूमि पर खरगे जी से मुझे 100 माथा वाला रावण कहने के लिए कहा गया.