आगरालीक्स.. आगरा में ज्वैलर और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या, ज्वैलर के पैरों को
फ्रिज का तार लगाकर करंट लगाया, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के शमसाबाद के मोहल्ला हरसहाय खिड़की में सर्राफा कारोबारी व सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष 62 वर्षीय मुकलेश कुमार अपनी पत्नी लता गुप्ता के साथ रहते हैं। उनकी शमसाबाद में ओमप्रकाश मुकलेश कुमार सर्राफ के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह घर पर काम करने वाली सत्यवती पहुंची, उन्होंने आवाज लगाई लेकर गेट नहीं खुला, पडोस में रहने वाले उनके परिजनों को बुला लिया, इसके बाद गेट खोला गया तो घर में मुकलेश और उनकी पत्नी लता का शव पडा हुआ था।
फ्रिज के तार से करंट लगाने की आशंका
पुलिस जांच में सामने आया है कि ज्वैलर मुकलेश की रात को हत्या कर दी गई, मुकलेश को लोहे के टृटर पर लिटाने के बाद फ्रिज के तार पैर में बांधने के बाद करंट लगाया गया। जिससे सांस ना बचे, तडपा तडपा कर हत्या करने की आशंका है।

