Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स Harsh Jain rank 294 & AAyush, Baluni Classes Agra crack JEE Advance 2016
बिगलीक्स

Harsh Jain rank 294 & AAyush, Baluni Classes Agra crack JEE Advance 2016

108

advance
आगरालीक्स
 ..(चमन शर्मा).आगरा के होनहारों के लिए आईआईटी के दरवाजे खुल गए हैं। हर्ष जैन की 294 वीं रैंक और बलूनी क्लासेज के आयुष गोयल ने 406 वीं रैंक हासिल की है। यह आसान नहीं था। इसके लिए रात दिन मेहनत की और अब ये होनहार आइआइटी मुंबई, दिल्ली या खडगपुर से बीटेक करेंगे। रविवार को रिजल्ट आउट होते ही परीक्षार्थी वेबसाइट पर अपना परिणाम देखने में जुट गए। सर्वर डाउन रिजल्ट देखने में रोड़ा बना रहा। दिन भर यही हाल रहा। शाम को सर्वर ने राहत दी और परीक्षार्थी रिजल्ट देख सके। विशेषज्ञ डा. ललितेश यादव ने बताया कि 22 मई को परीक्षा संपन्न हुई थी, इसमें आगरा से 1200 परीक्षार्थी शामिल हुए। बलूनी क्लासेज के एकेडमिक हेड ने बताया कि आयुष गोयल के पहले साल की फीस  बलूनी क्लासेज द्वारा दी जाएगी।

toppe.jpegएक ही लक्ष्य आईआईटी और एक ही काम बस पढाई
ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी हर्ष के पिता कपडा एजेंट हैं, दसवीं में ही उन्होंने आईआईटी को लक्ष्य बना लिया था। उन्होंने तैयारी की और तैयारी भी इतनी की कोई सोच नहीं सकता है। सुबह से लेकर रात तक पढाई और पढाई, इसके अलावा और कोई काम नहीं। इससे वे पहले ही प्रयास में आईआईटी में प्रवेश ले सकेंगे। उनकी 294 वें रैंक आई है। बेटे की सफलता पर मां अनीता जैन और पिता संजय जैन गदगद हैं। हर्ष कंप्यूटर साइंस में करियर बनाना चाहते हैं।

मन लगाकर पढाई से मिलती है सफलता, आयुष
बल्केश्वर निवासी आयुष गोयल की 406 वीं रैंक आई है। आयुष ने बताया कि उनके पिता अनूप इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन पैतृक व्यापार करना पड़ा। उन्होंने इंजीनियर बन पिता का सपना पूरा किया है। आयुष कंप्यूटर साइंस ब्रांच में जाना चाहते हैं। उनका मानना है कि कितने घंटे पढना है यह मायने नहीं रखता है, आप क्या और कैसे पढ रहे हैं। इससे सफलता मिलती है।

बैग सिलते हैं पिता, आईआईटी से बेटा करेगा बीटेक
मोहनपुरा निवासी अरिहंत की कंप्यूटर साइंस ब्रांच पहली पसंद है। पिता बैग सिलते थे, उनकी आस सिर्फ मेरी सफलता पर टिकी थी। कोचिंग में निशुल्क तैयारी जरूर होती, फिर भी खर्च की जरूरत होती। पिता के संघर्ष से कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिली। इतना कहते ही अरिहंत की आंखें नम हो गई। नार्थ ईदगाह कालोनी शिवम गर्ग बताते हैं कि पिता दीपक गर्ग, मेडिकल स्टोर पर नौकरी करते हैं। तंगी थी, लेकिन पिता उसे इंजीनियर बनाना चाहते थे। शिवम सिविल इंजीनियर बनना चाहते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

error: Content is protected !!