आगरालीक्स… आगरा के लोग आज रात आसमान में मंगल ग्रह और पृथ्वी के बीच का शानदार नजारा दिखाई देगा। मंगल ग्रह चमकीला और सुर्ख रंग का दिखाई देगा। देश-दुनिया की अभी तक की खबरें।
संक्रमितों की संख्या घटी
देश में करीब दो महीने बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आई है। बीते 24 घंटे में 55,342 ने संक्रमित सामने आए हैं। अब देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 71,75880 हो गया है। इस दौरान मृतकों की संख्या भी घटी है। पिछले 24 घंटों में 706 कोरोना वायरस से मौत के मामले सामने आए हैं। अब तक देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,09,856 हो गई है। राहत की बात यह है कि मंगलवार को जारी संक्रमितों के आंकड़ों में संक्रमित होने वालों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या है।
जॉनसन एंड जॉनसन ने बंद किया ट्रायल
कोरोना महामारी के कोहराम के बीच दुनियाभर में इस महामारी से बचने के लिए वैक्सीन बनाने की कवायद चल रही है। इस बीच खबर मिली है कि जॉनसन एंड जॉनसन ने अपनी कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगा दी है। यह रोक ट्रायल के दौरान एक मरीज में साइड इफेक्ट आने के बाद लगाई गई है। अमेरिका में जिन चार वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है, इनमें जॉनसन एंड जॉनसन की एडी-26-सीओवी2-एस वैक्सीन का ट्रायल अंतिम दौर में चल रहा था।
राजद्रोह कानून का दुरुपयोगः पूर्व जज
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मदन बी लोकुर ने कहा कि देश में इस समय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोकने के लिए राजद्रोह कानून का एक हथियार के रूप में दुरुपयोग हो रहा है, जो भी व्यक्ति बोलने की हिम्मत करता है, उस पर राजद्रोह का आरोप लगाकर उशकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता रोकने के लिए कानून का उपयोग और दुरुपयोग का घातक काकटेल बनाया जा रहा है। जस्टिस लोकुर वीजी वर्गीज स्मृति व्याख्यान में हमारे मौलिक अधिकार के रक्षण एवं संरक्षण अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रदर्शन का अधिकार विषय पर बोल रहे थे।
सोनिया के नाम का पत्थर हटाने का विरोध
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम का शिलान्यास पत्थर अटल टनल से हटाये जाने के खिलाफ हिमाचल कांग्रेस ने कड़ा विरोध किया है। हिमाचल कांग्रेस इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन की बात भी कह रही है। इस मामले में पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। राजनीतिक महत्व अटल टनल मनाली को लाहौल स्फीति से जोड़ती है। करीब नौ किलोमीटर लंबी इस सुरंग का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती तीन अक्टूबर को किया था। इस सुरंग का शिलान्यास 28 जून 2010 को श्रीमती सोनिया गांधी ने किया था।
बाल सुधार गृह से 17 फरार
हरियाणा जनपद के हिसार स्थित एक बाल सुधार गृह में बाल कैदी हिंसा पर उतारू हो गए। सुधार गृह के सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों पर हमला बोल दिया। इसके बाद 17 बाल कैदी फरार हो गए। फरार होने वाले कैदियों में आठ कैदी हत्या के आऱोपी हैं। पुलिस का कहना है कि अन्य कैदियों पर चोरी, डकैती के मामले हैं। ज्यादातर कैदी रोहतक, झज्झर और हिसार के रहने वाले हैं। इनका पता लगाने के लिए हरियाणा पुलिस की टीम गठित की गई है।
आकाश में आज दिखेगा दुर्लभ खोगोलीय नजारा
आज मंगलवार को को आकाश में दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। नासा की जानकारी के अनुसार आज मंगल ग्रह पृथ्वी से सबसे बड़ा, चमकीला और सुर्ख रंग का दिखाई देगा। आज मंगल, पृथ्वी और सूर्य एक सीध में यानी 180 डिग्री के कोण पर आ जाएंगे।
खगोलशास्त्र की भाषा में इस घटना को मंगलग्रह का अपोजीशन कहा जाता है। यह घटना हर 26 माह बाद होती है। नासा का कहना है कि मंगलग्रह और पृथ्वी के करीब आने की घटना दिसंबर 2022 से पहले नहीं आएगी। अपोजीशन की यह घटना भले आज हो रही है लेकिन पिछले मंगलवार (छह अक्टूबर) को ही मंगल गृह पृथ्वी के सबसे नजदीक आ गया था। हालांकि पृथ्वी के नजदीक आने के बावजूद पृथ्वी से मंगलग्रह से दूरी 03 करोड़ 86 लाख मील थी। अब साल 2035 तक इतने मंगल और पृथ्वी इतने करीब नहीं आएंगे।