अलीगढ़लीक्स… हाथरस कांड को लेकर गठित एसआईटी ने आज अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है, जिसे आज ही इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सौंपी जा सकती है। वहीं हाथरस में पीड़िता के परिजनों की सुरक्षा की कमान सीआरपीएफ को सौंप दी गई है।
डीएम पर गिर सकती है गाज
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में राज्य के गृह सचिव तरुण गावा, एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार की ओर से हलफनामा भी दिया जाना है। हालांकि इस मामले की सीबीआई जांच भी चल रही है। संभावना है कि एसआईटी की रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उल्लेखनीय है कि हाथऱस के एक गांव में 14 सितंबर को एक दलित युवती से कथित गैंगरेप के बाद उसकी दिल्ली मौत हो गई थी। प्रशासन ने जल्दबाजी में रात में ही गांव लाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था, जिसे लेकर तमाम आरोप लगे और राजनीति गरमा गई। इसके बाद कई लोगों को निलंबित किया गया था और एसआईटी गठित करने के साथ जांच को सीबीआई को सौंप दिया गया था।