आगरालीक्स.. नमाज मामले में नन्दगांव स्थित नन्द भवन में मंदिर शुद्धिकरण के साथ हवन किया गया।
मथुरा के नंद बाबा मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल खड़ा हो गया है। आरोप है कि इन लोगों ने धोखे से मंदिर में घुसकर नमाज पढ़ी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि बीती 29 अक्टूबर को चार लोग नंदबाबा के मंदिर में आए। इनमें से दो लोगों ने मंदिर के सेवायतों को गुमराह कर मंदिर में नमाज पढ़ी। इस मामले में थाना बरसाना में इन चारों लोगों के खिलाफ धारा 153ए, 295, 505 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्ज कराई गई है। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली से आए दो लोगों ने बिना इजाजत मंदिर में नमाज पढडी और अपने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।